अमित शाह के ऑफिस के बाहर तीन घंटे बैठे रहे एकनाथ खडसे को नहीं मिला वक्त, चाहते हैं वापसी

Updated on 04-10-2022 05:31 PM

 मुंबई
कभी महाराष्ट्र भाजपा के सीनियर नेता रहे और अब एनसीपी में शामिल एकनाथ खडसे घर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने इसके लिए दिल्ली आकर तीन घंटे तक अमित शाह से मुलाकात के लिए इंतजार किया, लेकिन वक्त ही नहीं मिल सका। इसके चलते वह भाजपा में अब तक नहीं आ सके हैं और निराश हैं। भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ खडसे एनसीपी में खुश नहीं हैं और वह अमित शाह एवं देवेंद्र फडणवीस को लगातार वापसी के इशारे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एकनाख खडसे अपनी बहू रक्षा खडसे के साथ दिल्ली गए थे और अमित शाह से मिलने की कोशिश की थी।

 
महाजन ने कहा, 'हमें पता चला है कि एकनाथ खडसे अपनी बहू के साथ अमित शाह से मिलने दिल्ली गए थे। हालांकि अमित शाह के ऑफिस के बाहर तीन घंटे तक बैठने के बाद भी मुलाकात का मौका नहीं मिल पाया। यह बात मुझे किसी और ने नहीं बल्कि रक्षा खडसे ने ही बताई है।' मंत्री ने कहा कि यदि तीन घंटे तक इंतजार कराने के बाद भी अमित शाह ने एकनाथ खडसे से मुलाकात नहीं की तो यह इस बात का संकेत है कि भाजपा उन्हें वापस नहीं लेना चाहती। उन्होंने कहा कि खडसे कई महीनों से उन्हें और देवेंद्र फडणवीस को भाजपा में वापसी के संकेत देते रहे हैं। 

गिरीश महाजन ने कहा, 'हाल ही में हम एक कार्यक्रम में मंच पर मिले थे। तब उन्होंने कहा था कि हमें अपने मतभेदों को दूर करना चाहिए और मैं भाजपा में वापस आना चाहता हूं। मैंने तब कहा कि हम कैबिनेट विस्तार के बाद इस बारे में बात करेंगे।' भाजपा नेता ने कहा कि एकनाथ खडसे 40 सालों तक पार्टी में थे। उन्होंने कई पदों पर काम किया। इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए और पार्टी छोड़कर एनसीपी में चले गए। अब वह वहां भी नाखुश हैं। आखिर एकनाथ खडसे जहां भी जाते हैं, वहां परेशान क्यों रहते हैं। खुद एकनाथ खडसे ने भी स्वीकार किया है कि उन्होंने अमित शाह से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि तीन घंटे इंतजार की बात को गलत बताया।
 
एकनाथ खडसे ने कहा, 'यह बात गलत है कि मैंने और मेरी बहू ने अमित शाह से मिलने के लिए तीन घंटे इंतजार किया। यह बात सही है कि हम अमित शाह से मुलाकात के लिए गए थे, लेकिन मिल नहीं पाए। हमने उनसे फोन पर बात की है। रक्षा से बातचीत के बाद महाजन उसे बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं। रक्षा ने कभी महाजन को नहीं बताया कि हमने अमित शाह से मुलाकात के लिए तीन घंटे का इंतजार किया था।' एकनाथ खडसे ने यह तो नहीं बताया कि वह अमित शाह से क्यों मिलना चाहते थे, लेकिन इतना जरूर कहा कि शरद पवार को भी इस बात की जानकारी है। एकनाथ खडसे ने देवेंद्र फडणवीस पर खुद को किनारे लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़कर एनसीपी का दामन 2020 में थाम लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.