एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM, केंद्रीय मंत्री पद का ऑफर:CM पर फैसला 1 दिसंबर को, भाजपा मराठा नेता पर भी विचार कर रही

Updated on 29-11-2024 01:18 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर गुरुवार को देर रात तक बैठक के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और NCP लीडर अजित पवार मुंबई लौट आए हैं।

एकनाथ शिंदे ने कल बैठक के बाद कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा हुई है। महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी। उसमें CM पर फैसला होगा। शिंदे, फडणवीस और अजित के बीच करीब ढाई घंटे मीटिंग चली। शाह ने शिंदे के साथ करीब आधे घंटे अकेले में भी चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के दो ऑब्जर्वर भी 1 दिसंबर को मुंबई जाएंगे। वे भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और CM के नाम का ऐलान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ 2 दिसंबर को हो सकता है। इसमें CM के अलावा दो डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और अजित पवार शपथ लेंगे।

चर्चा इस बात की भी है कि शाह के साथ हुई बैठक में एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM या फिर केंद्र में मंत्री पद ऑफर किया गया है। अगर शिंदे केंद्र में मंत्री पद स्वीकार करते हैं तो शिवसेना शिंदे गुट से किसी और नेता को डिप्टी CM बनाया जा सकता है।

भाजपा मराठा नेताओं पर भी विचार कर रही

माना जा रहा है कि CM चुनने में जातीय गणित की बड़ी भूमिका हो सकती है, क्योंकि 288 सीटों की विधानसभा में मराठा समुदाय के विधायक बड़ी संख्या में हैं। देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व CM के लिए कुछ मराठा नेताओं पर भी विचार कर रहा है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो RSS ने दबाव बढ़ाया तो फडणवीस के CM बनने की संभावना ज्यादा है।

महाराष्ट्र का जातीय गणित

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 38% आबादी OBC वर्ग की है। 28% मराठ हैं। मुस्लिम 12%, दलित 12% और आदिवासी 8% हैं। इसके अलावा 8% आबादी ब्राह्मण और अन्य जातियों की है।

दो बयान

संजय राउत- महाराष्ट्र की हर बात अब दिल्ली में होगी। मोदी-शाह अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के हाईकमान हैं। अजित पवार के चेहरे की रौनक जो लोकसभा चुनाव के बाद गायब हो गई थी, अब वापस आ गई है। यह EVM का कमाल है।

प्रियंका चतुर्वेदी- अब तक मुख्यमंत्री का निर्णय नहीं ले पाना जनादेश का अपमान है। अगर महाविकास अघाड़ी के साथ ऐसा होता तो गवर्नर ने अब तक राष्ट्रपति शासन लगा दिया होता।

शिंदे को मोदी का हर फैसला स्वीकार, 6 बयान दिए

1. मैं आम आदमी, कभी खुद को CM नहीं समझा 

एकनाथ शिंदे ने कहा, 'आम आदमी को क्या समस्या आती है, वो मैं समझता हूं। मैंने कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा। मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया। मैं देखता आ रहा हूं कि कुटुम्ब को कैसे चलाया जाता है। मैंने सोचा था कि जब मेरे पास अधिकार आएंगे तो जो परेशान हैं, उनके लिए योजनाएं लाएंगे।'

2. मैं आपका लाडला भाई, ये लोकप्रियता ज्यादा अच्छी

शिंदे ने कहा, 'जब CM था, जब लोगों को लगता था कि हमारे बीच का मुख्ममंत्री है। घर हो, मंत्रालय हो, लोग आकर मिलते हैं। मेरी जो पहचान मिली है, वो आपकी वजह से है। मैंने लोकप्रियता के लिए काम नहीं किया, महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया। राज्य की बहनें और भाई अब खुश हैं। बहनों ने मेरा साथ दिया और मेरी रक्षा की, अब मैं उनका लाडला भाई हूं, यह पहचान अच्छी है।'

3. राज्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र का साथ जरूरी

एकनाथ शिंदे बोले, 'हमने ढाई साल सरकार चलाई। इस दौरान केंद्र सरकार हमारे साथ मौजूद रही, खड़ी रही। हमारे हर प्रस्ताव को उसका समर्थन मिला। राज्य को चलाने के लिए केंद्र सरकार का साथ जरूरी है।'

4. हम अड़चन नहीं, पूरी शिवसेना को मोदी जी का फैसला स्वीकार

शिंदे ने कहा, 'मैंने मोदीजी-शाहजी को फोन किया। मैंने उनसे कहा कि आपका जो भी फैसला होगा, हमें स्वीकार है। भाजपा की बैठक में आपका कैंडिडेट चुना जाएगा, वो भी हमें स्वीकार है। हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं है। आप सरकार बनाने को लेकर जो फैसला लेना चाहते हैं, ले लीजिए। शिवसेना और मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं है।'

5. मोदी-शाह ढाई साल चट्टान की तरह साथ खड़े रहे

उन्होंने कहा, 'हमने ढाई साल सरकार चलाई। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी। ढाई साल तक दोनों चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े रहे। मुझ से कहा कि आप जनता का काम करो और हम आपके साथ हैं।'

6. मुझे पद की लालसा नहीं, महाराष्ट्र में कोई स्पीड ब्रेकर नहीं 

एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मुझे पद की लालसा नहीं। हम लड़ने वाले लोग नहीं हैं। हम काम करने वाले लोग हैं। मैंने पीएम और गृह मंत्री से भी कह दिया है कि महाराष्ट्र में कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है, कोई नाराज नहीं, कोई गायब नहीं है। यहां कोई मतभेद नहीं है। एक स्पीड ब्रेकर था वो था महा विकास अघाड़ी, वो हटा दिया है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.