इंडोनेशिया में टिकटॉक पर चुनाव प्रचार फैंस ही वोटर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र में 14 फरवरी को चुनाव

Updated on 03-02-2024 12:25 PM

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में चुनावी प्रचार टिकटॉक पर हो रहा है। पॉलिसी की बजाय पर्सनालिटी को तवज्जो दी जा रही है। प्रत्याशी यहां वोटरों को फैंस बना रहे हैं।

देश के आधे से ज्यादा मतदाता युवा हैं। उनमें से 80% के पास स्मार्टफोन है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा टिकटॉक यूजर्स इंडोनेशिया में ही हैं। राष्ट्रपति चुनाव 14 फरवरी को होने हैं और हर प्रत्याशी टिकटॉक पर है। नाच-गा रहा है।

कत्ल के आरोपी प्राबोवो सुबियांतो की लोकप्रियता ज्यादा
कत्ल और अपहरण के लिए बदनाम रहे प्राबोवो सुबियांतो की लोकप्रियता टिकटॉक से युवाओं में सबसे ज्यादा है। उनके नाचते-गाते वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी 36 साल के गिब्रान भी टिकटॉक पर हैं। उनके वीडियो 2 करोड़ बार तक देख गए हैं।

राष्ट्रपति प्रत्याशी गंजार प्रानोवो कहते हैं- टिकटॉक ने नीतियों से ज्यादा व्यक्तित्व महत्वपूर्ण बना दिया है। प्रत्याशी एनिस बासवेदान को सोशल मीडिया फैंस ने पार्क ऐन नाइस का निकनेम दिया है।

टिकटॉक से सबसे ज्यादा फेक न्यूज फैली: शोध
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और एनजीओ ग्लोबल विटनेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में अमेरिका के मिड टर्म चुनाव के दौरान यूट्यूब और फेसबुक समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में टिकटॉक ने सबसे ज्यादा फेकन्यूज को बढ़ावा दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.