चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को जारी किया नोटिस, महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Updated on
28-03-2024 01:52 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से चंद दिन पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी नेता दिलीप घोष को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। जिस पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही बीजेपी के नेता दिलीप घोष ने भी ममता बनर्जी पर एक टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से उन्हें भी नोटिस भेजा गया है। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत से 29 मार्च 2024 शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर क्या थी टिप्पणी बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कहा था कि दीदी गोवा जाती हैं और कहती हैं, 'मैं गोवा की बेटी हूं', फिर त्रिपुरा जाती हैं और कहती हैं, 'मैं त्रिपुरा की बेटी हूं। तय करें कि आपका पिता कौन है। सिर्फ किसी की बेटी बनना अच्छा नहीं है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया। जिसके बाद टीएमसी ने दिलीप घोष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व बीजेपी प्रमुख अपनी पार्टी द्वारा उन्हें उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र से निष्कासित करने के बाद अपनी हताशा व्यक्त कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसी मामले में दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…