दागी उम्मीदवारों का चुनाव आयोग ने किया इंतजाम, जानिए क्या लगाई शर्त

Updated on 09-10-2023 03:56 PM
जयपुर: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस चुनाव में दागी उम्मीदवारों पर लगाम को लेकर इलेक्शन कमिशन ने कई शर्तें लगाई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि किसी उम्मीदवार का अगर आपराधिक बैकग्राउंड है, तो उसे तीन बार अखबार में देना होगा। उसे टीवी में भी जानकारी देनी पड़ेगी।


दागी उम्मीदवारों को टिकट क्यों, पार्टी को बताना होगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि दागी उम्मीदवार को टिकट देने वाली पार्टी को भी जानकारी देनी होगी। उन्हें आगे बढ़कर यह लिखना-बताना पड़ेगा कि उन्होंने चुनाव में इसी उम्मीदवार को क्यों चुना? क्या वहां कोई और कैंडिडेट उपलब्ध नहीं था। उस सियासी पार्टी को बताना होगा कि उन्होंने उस अपराधी पृष्ठभूमि के कैंडिडेट को टिकट क्यों दिया। वहीं चुनाव संबंधी कोई भी गड़बड़ी होने पर इलेक्शन कमिशन ने लोगों से शिकायत करने की अपील की है। आयोग ने कहा कि शिकायत मिलते ही 100 मिनट में चुनावआयोग पहुंच जाएगा। cVIGIL मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने की अपील आयोग ने की है।

चुनाव आयोग ने दागियों पर बढ़ाई सख्ती

भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। CEC राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 60 लाख युवा (18-19 साल उम्र) पहली बार वोट डालेंगे। पांच राज्यों में 2,900 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर युवा अधिकारी कमान संभालेंगे।

जानिए 5 राज्यों में चुनाव का शेड्यूल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। पांचों राज्यों के मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.