निर्वाचन आयोग ने कानूनी सुदृढ़ीकरण हेतु राष्ट्रीय सम्मेलन किया

Updated on 26-05-2025 01:08 PM

एमसीबी । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपने कानूनी ढांचे को सुदृढ़ और आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप पुनः संरेखित करने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस सम्मेलन का उद्घाटन निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में किया। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और देश के 28 उच्च न्यायालयों के वरिष्ठ अधिवक्ता, आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 36 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य आयोग की कानूनी संरचना को उभरती परिस्थितियों और विधिक चुनौतियों के अनुरूप रूपांतरित करते हुए समन्वय को सुदृढ़ बनाना है।

सम्मेलन में गैर-प्रतिस्पर्धी दृष्टिकोण अपनाने और समुचित सुनवाई के अवसर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। यह एक दिवसीय सम्मेलन भारत निर्वाचन आयोग और देश के प्रमुख विधि विशेषज्ञों के बीच संवाद और विचार-विमर्श का एक प्रभावी मंच बना। यह रणनीतिक पहल भारत में निर्वाचन न्यायशास्त्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार आयोग के विधिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चर्चा में आयोग की विधिक टीम की तैयारी, दक्षता और समन्वय विशेषकर निर्वाचन कानून, न्यायिक प्रक्रियाओं और विधिक सुधारों से संबंधित पहलुओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस संवाद के माध्यम से आयोग ने न्यायिक मंचों पर अपनी विधिक प्रस्तुति की प्रभावशीलता को और अधिक सशक्त करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, शुक्रवार को आयोग ने नई दिल्ली स्थित IIIDEM में ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का सम्मेलन भी आयोजित किया। यह सम्मेलन भारत निर्वाचन आयोग की IT पहलों को सशक्त करने एवं एक ठोस रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोग ने वर्ष 2025 में एक नई पहल प्रारंभ की है, जिसके तहत एक एकीकृत डैशबोर्ड 'ECINET' का डिज़ाइन और विकास किया जा रहा है। यह डैशबोर्ड सभी हितधारकों को विधिक प्रावधानों के दायरे में प्रासंगिक डेटा तक एकल विंडो एक्सेस प्रदान करेगा। यह अभिनव प्रयास आयोग की सभी ICT पहलों को एकीकृत मंच पर लाकर डिजिटल परिवर्तन को गति देगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.