चुनाव आयोग बोला- पार्टियां AI का सही इस्तेमाल करें:कंटेंट में इसका लेबल जरूर लगाएं, गलत जानकारी देने पर कार्रवाई होगी

Updated on 17-01-2025 01:13 PM

इलेक्शन कमीशन ने दिल्ली चुनाव से पहले प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने राजनीतिक दलों को AI का सही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

आयोग ने कहा है कि अगर पार्टियां AI से तैयार किए गए कंटेंट का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसमें इसका डिस्क्लेमर जरूर लगाएं। ताकि जनता को पता रहे कि यह कंटेंट AI से जेनरेट किया गया है। अगर इसके बावजूद किसी भी पार्टी या नेता की तरफ से गलत जानकारी दी जा रही है तो कार्रवाई होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने हाल ही में चुनावों में गलत जानकारी फैलाने के लिए एआई और 'डीप फेक' के इस्तेमाल पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा;-

QuoteImage

ऐसी तकनीकों से फैलाई गई गलत जानकारी से लोगों का चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा कम हो सकता है।

QuoteImage

एडवाइजरी में आयोग की 2 बड़ी बातें

1. AI कंटेंट के लिए लेबलिंग और डिस्क्लेमर अनिवार्य

चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन्स में कहा है कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार AI तकनीक से तैयार या बदले गए किसी भी कंटेंट जैसे फोटो, वीडियो, ऑडियो आदि पर स्पष्ट लेबल लगाएं। जैसे AI-Generated, Digitally Enhanced या Synthetic Content।

2. प्रोमोशनल कंटेंट में भी डिस्क्लेमर जोड़ना होगा

AI से बनाए गए प्रोमोशन कंटेंट या विज्ञापन में भी डिस्क्लेमर देना अनिवार्य होगा। चुनाव आयोग का मकसद है कि AI की मदद से इलेक्शन को प्रभावित न किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.