निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण, बेहतर तरीके से प्राप्त करें प्रशिक्षण : कार्तिकेया गोयल

Updated on 31-01-2025 01:09 PM

रायगढ़ । नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 को संपन्न कराने पीएमश्री शास.नटवर स्कूल एवं किरोड़ीमल पालीटेक्निक कालेज में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसका आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री गोयल ने सर्वप्रथम किरोड़ीमल पालीटेक्निक कालेज पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया के संंबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य महत्वपूर्ण है। आप जितना अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उतना ही बेहतर तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न होगा, सभी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत का निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। जिसमें आपको मत पत्रों का विशेष ध्यान रखते हुए मतदान करवाना है। साथ ही मतपत्रों की छटनी एवं गणना पर भी विशेष ध्यान देना होगा। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार का संशय होने पर मास्टर ट्रेनर से तत्काल प्रश्न पूछकर उसका समाधान करें, ताकि मतदान दिवस पर कोई समस्या न हो।

कलेक्टर श्री गोयल पीएमश्री नटवर स्कूल भी पहुंचे। जहां नगरीय निकायों के मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों से मतदान केन्द्र में होने वाले व्यवहारिक दिक्कतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के मतदान ईव्हीएम के माध्यम से होना है, इसके लिए सभी मतदान प्रक्रिया एवं मशीनों के संचालन का बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। साथ ही मतदान दिवस पर समय का विशेष ध्यान देने, मॉकपोल तथा वास्तविक मतदान प्रक्रिया को समय पर प्रारंभ करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर सभी कार्य समय पर पूर्ण करना होगा। उन्होंने मास्टर टे्रनर्स को प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों सेे प्रशिक्षण के संबंध में प्रश्न पूछने के निर्देश दिए। इसी तरह प्रशिक्षण के संबंध में प्रश्न बैंक बनाने के निर्देश दिए, ताकि सुनिश्चित हो सके कि सभी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन समीर बड़ा, नायब तहसीलदार हरनंदन बंजारे, मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.