राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव, ​'आधे लोग वोट नहीं कर पायेंगे', पढ़ें राजस्थान में मतदान को लेकर ऐसा क्यों कह रहे?

Updated on 09-10-2023 03:48 PM
जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने घोषणा कर बताया कि राज्य में इस बार 23 नवंबर को चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को नतीजे भी सामने आ जाएंगे। लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से जारी की गई इस तारीख पर कई सवाल उठते हुए नजर आ रहे हैं। 23 नवंबर को इस बार देश में देव उठनी एकादशी है, इस दिन अबूझ सावा होता है। इस दिन प्रदेश में हजारों शादियां होती हैं। इस दिन लोग व्यस्त होने के चलते मतदान की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे, जिससे प्रदेश में कम मतदान होने की आशंका जताई जा रही है।

'आधे लोग वोट नहीं कर पायेंगे'

सोशल साइट एक्स पर एक यूजर (@naveens97751284) ने लिखा है, 'चुनाव आयोग को व्यवहारिक ज्ञान नहीं। 23 नवंबर को देव उठनी ग्यारस का बहुत बड़ा सावा (राजस्थान मे शादी के लिए अबूझ मुहर्त) है... आधे लोग वोट नहीं कर पायेंगे। चुनाव आयोग पुनर्विचार करें। वोटर भागीदारी निम्न होने का इतिहास बनेगी।' एक्स पर एक और यूजर (@AbhiJain800360) ने लिखा है, 'चुनाव आयोग द्वारा राजस्थान में एक चरण में 23 नवंबर को होगा चुनाव उसे दिन देवउठनी एकादशी भी है। एकादशी को हिंदू धर्म के मान्यता अनुसार देव शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।'

चुनाव आयोग की घोषणा पर तरह-तरह के कमेंट

भारत निर्वाचन आयोग ने जैसे ही चुनाव की घोषणा की वैसे ही लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफोर्म X पर जब इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) ने इसकी जानकारी सांझा की तो लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देकर उसे भर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि '23 नवम्बर को देव उठनी ग्यारस है, श्री श्याम बाबा का जन्मदिन भी और शादी बियाव भी बहुत रहेंगे, सब व्यस्तम और बाहर भी रहेंगे इसलिए एक बार चुनाव आयोग को विचार करना चाहिए।' राजस्थान में चुनाव की तारीख का ऐलान करने के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। आचार संहिता में कई नियमों की पालना करना जरुरी होता है, जो निम्न प्रकार हैं।

आचार संहिता में यह रहेगी बंदिशें

1 - नई सरकारी घोषणाओं के ऐलान पर रोक रहेगी
2 -सरकारी वेबसाइट से मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य नेताओं के पोस्टर हटाए जाएंगे
3- सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल अब नेता नहीं कर सकेंगे
4- किसी भी नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन नहीं किया जा सकेगा
5- नए जिलों पर अब नई सरकार ही फैसला करेगी, इसका नोटिफिकेशन नहीं हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.