1 करोड़ 28 लाख बिजली बिल बकाया होने के चलते मुरैना शहर में बिजली कंपनी ने 6 ट्रांसफार्मर बंद किये

Updated on 24-02-2023 05:37 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के मुरैना के शहरी क्षेत्र (छोटी लालोर) में 6 ट्रांसफार्मर से संबद्ध उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल की राशि एक करोड़ 28 लाख रूपये का भुगतान नहीं करने के कारण बिजली कंपनी द्वारा इन ट्रांसफार्मरों को बंद कर दिया गया है। इसी प्रकार मुरैना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मैरिज गार्डन, मैरिज हाउस, धर्मशाला आदि की चेकिंग के दौरान 136 प्रकरणों में बिजली चोरी के आरोप में 4 लाख 11 हजार की राशि वसूली गई।

चेकिंग अभियान के दौरान छोलपुर रोड स्थित कषाना ग्राण्ड गार्डन द्वारा अनधिकृत रूप से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र श्री राजीव गुप्ता ने बताया कि मुरैना जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अनधिकृत और अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने वालों के साथ ही बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा है कि कंपनी के निर्देशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

अब तक 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुरैना द्वितीय संभाग अंतर्गत बागचीनी वितरण केन्द्र के निरीक्षण दल द्वारा श्री गुड्डू खान पुत्र श्री सतार खान को अमानक स्तर के प्रतिबंधित तारों का उपयोग कर अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए जाने पर थाना बागचीनी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों में चोरी बहुल इलाकों में विद्युत का अनधिकृत और अवैध उपयोग करने वालों के खिलाफ बिजली कंपनी द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। कंपनी द्वारा बकाया राजस्व वसूली और अवैध विद्युत के उपयोग की रोकथाम के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कंपनी द्वारा सीधे लाईन से बिजली चोरी तथा अवैध और अनधिकृत विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. साथ ही भिण्ड, मुरैना एवं दतिया में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किये गये सफेद अमानक तारों का उपयोग कर अवैधानिक रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अब तक 35 लोगों के विरूद्ध संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिलों के साथ ही वर्तमान देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें तथा बिजली का अवैध और अनधिकृत उपयोग न करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.