बिजली बिल बकाया होने पर मेहगांव एवं गोहद शहर में बिजली कंपनी ने तीन ट्रांसफार्मर हटाए

Updated on 18-02-2023 05:22 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गोहद विद्युत संभाग अंतर्गत 63 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर से संबद्ध उपभोक्ताओं के 5 लाख 62 हजार रूपये एवं 100 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर से संबद्ध उपभोक्ताओं के 9 लाख रूपये बिजली बिल राशि का भुगतान नहीं होने से दोनों ट्रांसफार्मर को कंपनी द्वारा हटा दिया गया है। मेहगांव अंतर्गत 25 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर को संबद्ध उपभोक्ताओं द्वारा एक लाख 80 हजार रूपये बिजली बिल राशि कंपनी में जमा नहीं करने पर हटा लिया गया है। कंपनी कार्यक्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल राशि का भुगतान नहीं करने पर ट्रांसफार्मर हटाने की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें मेहगांव एवं गोहद में तीन स्थान से ट्रांसफार्मर को हटाया गया है। ट्रांसफार्मर बकाया राशि का भुगतान करने पर ही वापस लगाये जायेंगे।

भिण्ड वृत्त अंतर्गत गोहद एवं मेहगांव के 16 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल की राशि का भुगतान नहीं किये जाने से उनके खसरों में बकाया राशि की जानकारी दर्ज कराई गई है।

बिजली के लिए उपयोग हो रहे प्रतिबंधित तारों को किया जप्त

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चेकिंग के दौरान अमानक स्तर के प्रतिबंधित तारों से बिजली का उपयोग करने पर उपभोक्ताओं के बिजली तारों को जप्त कर कनेक्शन काटे गए। कंपनी के महा प्रबंधक भिण्ड श्री वीरेन्द्र दांगी ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा भिण्ड, मुरैना एवं दतिया में अमानक सफेद रंग के बिजली तारों को प्रतिबंधित किया गया है। चेकिंग में भिण्ड विद्युत संभाग अंतर्गत 10 वितरण ट्रांसफार्मर, मेहगांव विद्युत संभाग अंतर्गत 11 वितरण ट्रांसफार्मर, गोहद विद्युत संभाग अंतर्गत तीन वितरण ट्रांसफार्मर एवं लहार विद्युत संभाग अंतर्गत 4 वितरण ट्रांसफार्मर से अमानक तारों को हटाते हुए कनेक्शन काटने एवं तारों को जप्त करने की कार्यवाही की गई है। साथ ही दो लोगों पर आईपीसी की धारा 188 में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कंपनी द्वारा भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग में आने वाले सभी 16 जिलों में विद्युत का अनाधिकृत और अवैध उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। कंपनी द्वारा बकाया राजस्व वसूली और अवैध विद्युत के उपयोग की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कंपनी द्वारा सीधे लाइन से बिजली चोरी, अवैध और अनधिकृत विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 एवं 138 में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही भिण्ड, मुरैना एवं दतिया में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किये गये सफेद अमानक तारों से अवैधानिक रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिलों के साथ ही वर्तमान देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें तथा बिजली का अवैध और अनधिकृत उपयोग न करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.