झारखंड में गहराया बिजली संकट, दो पावर प्लांट ठप और तीसरे में कोयले की कमी

Updated on 19-10-2023 01:45 PM
रांची: झारखंड में बिजली का संकट एक बार फिर गहरा रहा है। राज्य में स्थित दो पावर प्लांट अलग-अलग वजहों से ठप पड़ गए हैं, जबकि एक अन्य पावर प्लांट में जरूरत के मुताबिक कोयले की आपूर्ति न होने से उत्पादन प्रभावित होने के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य को पिछले दो दिनों से डिमांड की तुलना में चार से पांच सौ मेगावाट बिजली कम मिल रही है। राज्य के नॉर्थ कर्णपुरा में प्रतिदिन करीब 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने वाली एनटीपीसी का पावर प्लांट तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मंगलवार को ठप हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बॉयलर में लीकेज की समस्या आ गई है, जिसे दुरुस्त करने में दो-तीन दिनों का वक्त लग सकता है।

झारखंड में गहरा रहा बिजली संकट

इस प्लांट से झारखंड को करीब 170 मेगावाट बिजली हासिल होती है, जबकि बाकी बिजली सेंट्रल पूल और बाहर के राज्यों को भेजी जाती है। बोकारो थर्मल स्थित दामोदर वैली कॉरपोरेशन के पावर प्लांट से रविवार को उत्पादन बंद हो गया था। दरअसल, यहां पावर प्लांट से निकल रही छाई कोनार नदी में बह रही थी। कई कोशिशों के बाद भी प्रबंधन इसे बंद नहीं कर पाया। इसके बाद स्थानीय प्रबंधन ने 500 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट को बंद कर दिया।

कुछ जिलों में डिमांड के हिसाब से बिजली नहीं

इसकी वजह से राज्य में डीवीसी कमांड एरिया के अंतर्गत आने वाले जिलों हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह और कोडरमा में बिजली कटौती की जा रही है। इन जिलों में डिमांड के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। तेनुघाट स्थित राज्य सरकार का पावर प्लांट टीवीएएनएल (तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड) कोयले की कमी की समस्या से जूझ रहा है और यहां कभी भी उत्पादन ठप हो सकता है। प्लांट के पास मात्र एक दिन का कोयला स्टॉक बचा है। यहां सीसीएल (सेंट्रल कोल फील्ड्स लि.) की ओर से कोयले की आपूर्ति होती है, लेकिन इसके एवज में टीवीएनएल पर 1400 करोड़ का बकाया हो जाने की वजह से सीसीएल ने कोयले की सप्लाई घटा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.