विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में विद्युत विभाग की अहम भूमिका : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

Updated on 09-02-2026 11:56 AM

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से छत्तीसगढ़  स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बीते 25 वर्षों में राज्य के विद्युत क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए जनजीवन को सुविधा, सुरक्षा और विकास से जोड़ा है। विद्युत आपूर्ति के विस्तार और  सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इन्हीं उपलब्धियों को रेखांकित करने विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विद्युत विभाग के ये 25 वर्ष केवल समय की गणना नहीं, बल्कि उपलब्धियों से भरा हुआ वह कालखंड है जिसने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर उन उपभोक्ताओं को सम्मानित करने का है, जिनके सहयोग और विश्वास से विद्युत विभाग निरंतर प्रगति कर रहा है। उपमुख्यमंत्री साव ने सभी उपभोक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में 17 हजार 108 गांव में विद्युतीकृत थे वहीं अब 19 हजार 609 गांव अर्थात शत प्रतिशत गांव में बिजली पहंुच गई है। बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 18 लाख से बढ़कर 66 लाख हो गई है। अति उच्चदाब केंद्रों की संख्या 26 से बढ़कर 137 हो गई है। 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्रों की संख्या 248 से बढ़कर 1478 हो गयी है जो विद्युत के क्षेत्र में निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसलिए किया गया ताकि यहां के संसाधनों का उपयोग यहीं के लोगों के विकास के लिए हो सके। विद्युत क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। एक समय था जब एक विद्युत कनेक्शन भी बड़ी उपलब्धि माना जाता था, जबकि आज बिजली के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में यह स्पष्ट है कि बिजली के बिना पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो सकतीं। एक घंटे बिजली बाधित होने पर ही उसके महत्व का वास्तविक आभास हो जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं में विद्युत के प्रति जागरूकता और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के प्रति सम्मान की भावना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता ऊर्जा उपभोक्ता के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे हैं।



कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद विद्युत मंडल के पृथक होने से बिजली के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि आज बिजली हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में विद्युत क्षेत्र में मजबूत ढांचा खड़ा किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कृषि पंपों की संख्या 73 हजार से बढ़कर 8 लाख 28 हजार हो गई है। एकल बती कनेक्शन धारकों की संख्या 6 लाख से बढ़कर 15 लाख हो गई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उसी सुदृढ़ आधार पर विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सजग प्रहरी के रूप में काम करते हैं, हमें उनका सम्मान करना चाहिए।


कार्यक्रम में विधायकगण सर्व सुशांत शुक्ला एवं दिलीप लहरिया, नगर निगम के सभापति राजेश सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, रामदेव कुमावत, सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, प्रभारी कार्यपालक निदेशक डी.के. भोजक, अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े, पीआर साहू, आरके झा, कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार, डीपी नेताम, जनसंपर्क अधिकारी मुकेश माथुर सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यपालक निदेशक भोजक ने दिया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। 13 वर्षीय कनक साहू की मीठी आवाज में वंदे मातरम गायन ने सभी को भाव विभोर कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.