आजादी के बाद पहली बार एल्मागुण्डा पहुंची बिजली, रौशन हुआ गांव

Updated on 16-08-2023 04:37 PM

सुकमा । दशकों बाद अतिसंवेनशील क्षेत्र ग्राम एल्मागुण्डा में अंधेरों की घटा अब छटने लगा है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ग्राम एल्मागुण्डा में शासन-प्रशासन के सहयोग से विद्युतिकरण पूर्ण हुआ। दशकों बाद ग्राम में बिजली की रोशनी पाकर वासिदों के चेहरे पर मुस्कान की घटा छायी है। एल्मागुण्डा विकासखण्ड कोंटा में स्थित एक ग्राम है।

आजादी के 76 साल बाद ग्राम एल्मागुण्डा में विद्युतिकरण होने से ग्रामीणों के घरों में वर्षों बाद बिजली पहुंची है। गांव में बिजली की रोशनी की जगमगाहट से ग्रामीणों के चेहरे में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब ग्रामीणों के बच्चें को पढ़ाई के लिए बेहतर रोशनी मिली है। वहीं ग्रामीणों को बिजली की रोशनी से रात में भी दिन जैसा वातावतरण महसूस करने लगे है। दशकों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को ग्राम में रोशनी पहुंचने से ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

सुकमा के ग्रामों में सीआरपीएफ जवानों के कैम्प स्थापित होने से सिर्फ असामाजिक से राहत के साथ ही विकासात्मक कार्य को भी गति मिली है। पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (ऑप्स) सुकमा अरविंद राय, कलेक्टर हरिस एस. पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के सतत् प्रयासों से छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण विभाग ग्राम एल्मागुण्डा में 14 अगस्त को बिजली पहुंचाई है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम एल्मागुण्डा में असमाजिक तत्वों के हिंसात्मक कृत्यों के कारण बिजली की सुविधा ग्राम में नहीं पहुंच पाई थी। जिससे कारण ग्रामीण अंधकारमय जीवन यापन करने को मजबूर थे। ग्रामवासियों की बैठक लेकर जिला पुलिस ने विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्राम तोंण्डामरका में छः माह पूर्व नवीन कैम्प स्थापित करने से क्षेत्र के विकास कार्य को गति मिली। जिससे 14 अगस्त को ग्राम एल्मागुण्डा में बिजली पहुंचाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.