बकाया नहीं दिया तो नहीं मिलेगी बिजली... टाटा ग्रुप की सरकार को दोटूक

Updated on 22-03-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: इस बार गर्मियों में बिजली का संकट पैदा हो सकता है। देश की बड़ी बिजली कंपनियों में से एक टाटा पावर (Tata Power) ने कहा है कि जब तक उसका बकाया नहीं मिल जाता है, वह बिजली नहीं बनाएगी। उसका डिस्कॉम कंपनियों पर 1,789 करोड़ रुपये का बकाया है और इसकी वसूली के लिए उसने सरकार से मदद मांगी है। अप्रैल और मई में देश में बिजली की मांग हाई पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर सरकार ने सभी कोल-बेस्ड प्लांट्स (Coal-based plants) से 16 मार्च से अपना ऑपरेशन शुरू करने को कहा था। लेकिन टाटा पावर का कहना है कि जब तक उसका बकाया नहीं मिला जाता है, वह बिजली का उत्पादन शुरू नहीं करेगी।
सरकार ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के सेक्शन 11 का हवाला देते हुए यह निर्देश दिया था। लेकिन टाटा पावर ने कहा कि अगर उसका बकाया नहीं चुकाया गया तो वह इस निर्देश को नहीं मानेगी। कंपनी ने 27 फरवरी को केंद्र को लिखे एक पत्र में कहा कि उसकी कंपनी कोस्टल पावर गुजरात लिमिटेड (Coastal Power Gujrat Ltd) का बकाया नहीं चुकाया गया तो वह सेक्शन 11 के तहत ऑपरेट नहीं करेगी। इस कंपनी का गुजरात के मुंद्रा में 4,000 मेगावॉट का प्लांट है। इस प्लांट से पांच राज्यों को बिजली की सप्लाई होती है।

परचेज एग्रीमेंट खत्म करने की मांग


सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने साथ ही केंद्र से इन पांच राज्यों के साथ एक स्पेशल पावर परचेज एग्रीमेंट करने में मदद मांगी है। उसका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो इन राज्यों के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट्स खत्म कर देना चाहिए। इससे सीजीपीएल एक्सचेंजेज को बिजली बेच सकती है। इस बारे में टाटा पावर ने उसे भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। इस प्लांट ने अब तक अपना ऑपरेशन शुरू नहीं किया है। कंपनी ने सरकार से कहा है कि सीजीपीएल के पास कोल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। एक सूत्र ने कहा कि हाल में मौसम में आए बदलाव से बिजली की मांग में कमी आई है। इससे बिजली की कीमत में भी कमी हुई है। संभवतः इस कारण कंपनी ने अपना ऑपरेशन शुरू नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.