स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन के नाम

Updated on 20-02-2026 01:18 PM
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा में इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में टीम ने विस्तार न्यूज को सात विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के कप्तान मोहन तिवारी ने ट्रॉफी ग्रहण की। संजय सिंहदेव को मैन ऑफ द सीरीज और हेमंत डोंगरे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

22 टीमों ने लिया हिस्सा
टूर्नामेंट में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया की कुल 22 टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आयोजन की शुरुआत दो आकर्षक शो मैचों से हुई—पहला संपादक इलेवन और पूर्व पदाधिकारी इलेवन के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला महिला पत्रकारों की टीमों के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों का विशेष उत्साह बढ़ाया।

फाइनल में शानदार जीत
फाइनल मुकाबला नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। विस्तार न्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 60 रन बनाए। मुकेश दरयाब ने 20 रन का योगदान दिया। इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन की ओर से हेमंत डोंगरे और संतोष साहू ने 3-3 विकेट, जबकि ऋषि नेताम और लक्ष्मण लेखवानी ने 2-2 विकेट लिए।

61 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संयुक्त इलेवन ने 7.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। हेमंत डोंगरे (14 रन), तिलक साहू (12 रन) और लक्ष्मण लेखवानी (17 रन) ने टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हेमंत डोंगरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सम्मान और पुरस्कार
समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

टूर्नामेंट में संजय सिंहदेव (मैन ऑफ द सीरीज), रवि मिरी (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज), ऋषि नेताम (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज), लविंद्र पाल सिंह (सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक) और मुकेश दरयाब (सर्वश्रेष्ठ कैच) को सम्मानित किया गया। तीन खिलाड़ियों को “शतक वीर” और 10 खिलाड़ियों को “अर्धशतक वीर” की उपाधि दी गई। सर्वाधिक स्कोर के लिए प्रमोद मिश्रा को विशेष पुरस्कार मिला।समापन अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व प्रताप तोमर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, राज्य सूचना आयोग के सदस्य शिरीष मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा, अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अंपायरों को प्रोत्साहन स्वरूप 1000-1000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।पूरे आयोजन में खेल भावना, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि खेल मड़ई के अंतर्गत आगे भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और जल्द ही इंडोर गेम्स की शुरुआत होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.