तखतपुर रेंज में हाथी की मौत, पिता व पुत्र गए जेल

Updated on 05-11-2024 01:38 PM

बिलासपुर। हाथी के बच्चे की मौत मामले के पड़ताल में ग्रामीण के कब्जे से कुल्हाड़ी, आरी, जीआई तार व सर्विस वायर बरामद हुआ था। जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने के लिए किया गया था। वन विभाग को इस घटना की सूचना शुक्रवार शाम को मिली। जैसे ही पता कि हाथी के बच्चे हुई है अधिकारियों के हाथ- पैर फूल गए। आनन- फानन में विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। जांच- पड़ताल में यह पता चला कि किसी ने करंट प्रवाहित तार बिछाया था। जिसकी चपेट में आने से मौत हुई है।

वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

इस दौरान सबसे पहले उस ग्रामीण को बुलाया गया, जिसके खेत में हाथी की मौत हुई थी। खेत की जांच में तीन खूंटे मिले। इसके अलावा दो कुल्हाड़ी, एक आरी, 200 मीटर जीआई तार और 100 मीटर सर्विस वायर बरामद हुआ। इस खेत मालिक कमल सिंह व उसके बेटे मनोज मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ चल रही थी। इसके अलावा प्रकरण तैयार किया गया। दोनों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। सोमवार को प्रकरण के साथ पिता व पुत्र को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

तीन और आरोपित की तलाश

पूछताछ के दौरान विभाग की मामले में तीन और ग्रामीणों के संलिप्तता की जानकाारी मिली है। उनकी पहचान भी हो गई है। वन विभाग की टीम उन्हें तलाश कर रही है। तीनों के घर पर दबिश भी दी गई। लेकिन, वह नहीं मिले। तीनों घटना के बाद से फरार है। चारों हाथियों की बढ़ाई निगरानी, अभी अचानकमार टाइगर रिजर्व में कर रहे विचरण घटना के बाद से अन्य चार हाथियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यही कारण है उनकी निगरानी कराई जा रही है। वर्तमान में चारो हाथी सुरही व अचानकमार रेंज बीच में नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले सुरही रेंज में कुछ नुकसान भी पहुंचाया। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है। हालांकि उन्हें समझाइश दी गई है कि हाथी से किसी को कोई खतरा नहीं है।

केवल सावधान रहने की आवश्यकता है। वन विभाग निगरानी कर रहा है। गांव के आसपास दल पहुंचने पर सूचना भी दी जाएगी। प्रबंधन का मानना है कि जब तक फसल की कटाई नहीं हो जाती, इसी तरह हाथियों की मौजूदगी रहेगी। इसके बाद उनके स्थाई ठिकाने पर लौटने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.