चकमा देकर पहुंचा 'हाथी', 1040 लीटर अवैध शराब जब्त

Updated on 23-06-2025 01:24 PM

बिलासपुर,  बिलासपुर के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांड़ा में अवैध शराब बेचने वालों की चालाकी पर इस बार पुलिस की चतुराई भारी पड़ गई। हमेशा 'हाथी आया' के कोड वर्ड से सतर्क हो जाने वाले शराब माफियाओं को इस बार भनक तक नहीं लगी, क्योंकि पुलिस वर्दी में नहीं, बल्कि सफाईकर्मी बनकर आई थी। नतीजा - 1040 लीटर महुआ शराब जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार और गांव में माफियाओं की सिट्टी-पिट्टी गुम।

माफियाओं को बेवकूफ बनाने ASP की प्लानिंग
एसएसपी रजनेश सिंह और एडिशनल एसपी अर्चना झा को पहले से जानकारी थी कि गांव में पुलिस की गाड़ी घुसते ही बच्चे और मुखबिर "हाथी आया" का शोर मचाते हैं। इसके बाद पुरुष सदस्य फरार और महिलाएं शौच का बहाना कर शराब के अड्डों की घेराबंदी कर लेती थीं। इस बार ASP अर्चना झा ने रणनीति बदल दी। महिला आरक्षकों के साथ खुद सफाईकर्मी की वेशभूषा में गांव में दाखिल हुईं और बिना शोर-शराबे के सीधे शराब अड्डों तक पहुंच गईं।

महिला कांस्टेबलों ने की घेराबंदी, महिलाएं भी पकड़ी गईं


जैसे ही टीम गांव की गलियों में पहुंची, कोई "हाथी" नहीं आया और माफिया अपने काम में मस्त रहे। इसी बीच ASP अर्चना झा के इशारे पर पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश दी। 5 महिलाओं सहित कुल 7 लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया गया। 1040 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गांववालों ने की पुलिस कार्रवाई की सराहना
ग्राम खांड़ा में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा था। गांववाले शिकायतें तो कर रहे थे, लेकिन पुलिस की हर कोशिश नाकाम हो रही थी। इस बार ASP झा की सूझबूझ और टीम की प्लानिंग ने माफियाओं को ऐसा सबक सिखाया कि गांव में अब तक चर्चा है।

ASP अर्चना झा ने कहा – “अब कोई माफिया नहीं बचेगा”
अर्चना झा ने बताया कि "शराब कोचिए इतने शातिर थे कि बच्चों तक को कोड वर्ड सिखा दिए थे। इसीलिए हमने उनकी ही भाषा में उन्हें चौंकाया। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।"

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और महिला पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ऑपरेशन न सिर्फ बिलासपुर पुलिस की कामयाबी है, बल्कि शराब माफियाओं के खिलाफ ‘ऑपरेशन सफाई’ की मिसाल भी बन चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.