हाथियों ने महिला को कुचलकर मारा:दल में दर्जनभर शावक और 10 दंतैल समेत 43 हाथी

Updated on 08-12-2022 07:48 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के कंचौथी गांव में बुधवार को हाथियों के हमले में एक महिला जानकी बाई (35 वर्ष) की मौत हो गई। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। हाथियों ने 4 ग्रामीणों की फसल को भी रौंद दिया है। पेंड्रा रेंज के दमदम सागौन प्लांट में भी बीती रात हाथियों का दल पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक, मरवाही वनमंडल में बुधवार को 43 हाथियों के दल ने दमदम इलाके में दस्तक दी। हाथियों का दल जब विचरण करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी दमदम इलाके के कंचौथी गांव में जानकी बाई हाथियों को देखकर भागने लगी। जानकी ने अपने घर के पास हाथियों को देख लिया था, जिससे वो डर गई थी और घर की ओर बचने के लिए भागने लगी, लेकिन हाथियों ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकी बाई के पति कार्तिक राम धनुहार ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हाथियों के हमले से घटनास्थल पर ही हो गई। देर रात वो शौच के लिए निकली थी। सुबह परिवार को घर से कुछ ही दूरी पर जानकी बाई का शव मिला।

हाथी फिलहाल मरवाही रेंज के रूमगा और भाटियार गांव के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने पसान वन परिक्षेत्र में भी कई घरों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही जिस जगह पर का दल है, उसके पास भी जाने की मनाही वन विभाग के कर्मचारियों ने की है।

वनकर्मी और हाथी मित्र दल हाथियों की निगरानी में जुटे

कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र से दर्जन भर शावक और 10 से अधिक दंतैल सहित 43 हाथियों का दल मरवाही वनमंडल के पेंड्रा रेंज के कोटमी बीट के दमदम गांव में पहुंचा हुआ है। हाथियों ने एक किसान के मकान को भी तोड़ दिया है और 4 किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। वनकर्मी और हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों की निगरानी में जुटे हुए हैं।

लोगों में दहशत का माहौल

हाथियों के दल में दर्जनभर शावक भी हैं। शावकों की सुरक्षा के कारण ही हाथी आक्रामक हो जाते हैं, खासतौर पर दंतैल हाथी बहुत अधिक आक्रामक होते हैं, जिनसे लोगों की जान-माल को खतरा बना रहता है। वन विभाग का जमीनी अमला और हाथी मित्र दल के सदस्य इन हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन हाथी कब किधर किस दिशा में कदम बढ़ा दें, इस पर किसी का नियंत्रण नहीं रहता है।वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। हाथियों ने समारू गोंड नाम के व्यक्ति के मकान को क्षति पहुंचाई है और 4 किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। जिनके नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हाथियों का दल कोटमी बीट नम्बर 2196 ग्राम दमदम के सागौन प्लांट में दिनभर आराम करने के बाद बुधवार शाम को कंचौथी पारा की ओर बढ़े हैं। हाथियों की आमद की सूचना पर पेंड्रा के रेंजर सत्तूलाल जायसवाल, कोटमी सर्किल के डिप्टी रेंजर शंकर ओड्डे, बीट गार्ड मनहरण डहरिया, विष्णु जायसवाल वनकर्मियों सहित इलाके में मौजूद हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.