एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे बड़े रईस बनने के करीब, मुकेश अंबानी टॉप 10 में

Updated on 16-02-2023 06:44 PM
नई दिल्ली: टेस्ला (Tesla), ट्विटर (Twitter) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचने के करीब पहुंच गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में रेकॉर्ड इजाफा हुआ है। इसकी वजह यह है कि इस साल टेस्ला की कीमत में 70 फीसदी तेजी आई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ में बुधवार को 4.42 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब उनकी नेटवर्थ 191 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 192 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। आरनॉल्ट और मस्क की नेटवर्थ में मात्र एक अरब डॉलर का अंतर रह गया है। इस साल मस्क की नेटवर्थ में 54.2 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि आरनॉल्ट की नेटवर्थ 29.9 अरब डॉलर उछली है। 2021 के अंत में मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर पहुंच गई थी।

इस बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को इसमें 1.03 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस साल उनकी नेटवर्थ 70.1 अरब गिरी है और अब यह 50.4 अरब डॉलर रह गई है। पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 44 अरब डॉलर का उछाल आया था। लेकिन इस बार साल के पहले डेढ़ महीने में ही वह आधी से अधिक नेटवर्थ गंवा चुके हैं। 24 जनवरी के आई एक निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है।
अंबानी टॉप 10 में लौटे
उधर देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में आ गए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 1.81 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 83.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 3.77 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अंबानी एशिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.