विवाद के बीच एलन मस्क और टिम कुक मिले

Updated on 01-12-2022 05:40 PM

एपल से विवाद के बीच ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने आईफोन बनाने वाली कंपनी के CEO टिम कुक से मुलाकात की। बुधवार को मस्क ने इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए एपल हेडक्वार्टर का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने विवाद को सुलझा लेने का दावा किया।

मस्क ने कहा, ट्विटर को ऐप स्टोर से संभावित रूप से हटाए जाने की उनकी 'गलतफहमी' का समाधान हो गया है। मस्क के मुताबिक, एपल ने कभी भी ऐप को अपने स्टोर से हटाने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि उन दोनों में और क्या बातचीत हुई।

पूरा मामले समझें
दो दिन पहले एलन मस्क ने दावा किया था कि एपल ने ट्विटर ऐप को IOS ऐप स्टोर से हटाने की धमकी दी है। मस्क ने एक ट्वीट में ये भी दावा किया था कि एपल ने प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर विज्ञापन बंद कर दिए है। मस्क ने लिखा था, 'एपल ने ट्विटर पर ज्यादातर विज्ञापन बंद कर दिए है। क्या वे अमेरिका में फ्री स्पीच से नफरत करते हैं?'

एक अन्य ट्वीट में मस्क ने टिम कुक से पूछा था, 'यहां क्या चल रहा है @tim_cook?' इसके अलावा उन्होंने एक पोल में पूछा था कि क्या एपल को उन सभी सेंसरशिप एक्शन को पब्लिश करना चाहिए जो उसके ग्राहकों को प्रभावित करते हैं।

एपल की 30% टैक्स पर आलोचना
मस्क ने कुछ और भी ट्वीट किए है जिनसे पता चलता है कि उनके और एपल के बीच तनाव बढ़ रहा है। मस्क ने एक ट्वीट में इन-ऐप खरीदारी के लिए एपल के ऐप स्टोर की ओर से ली जाने वाली फीस की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, क्या आप जानते हैं कि एपल अपने ऐप स्टोर के माध्यम से खरीदी जाने वाली हर चीज पर गुप्त रूप से 30% टैक्स लगाता है?

मस्क का जंग का ऐलान
इसके साथ ही मस्क ने इमेज भी पोस्ट की थी। इसमें रोड पर एक साइन बोर्ड लगा है जिसमें एक रास्ता सीधा जाता है। इस पर लिखा है 'पे 30% टैक्स'। वहीं दूसरा रास्ता दाएं ओर मुड़ता है जिसमें लिखा है 'गो टू वॉर'। नीचे एक कार है जिस पर एलन लिखा है और वो दाएं ओर मुड़ रही है। यानी मस्क बताना चाहते हैं कि वो एपल के सामने झुकने वाले नहीं है और लड़ने को तैयार है। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।

ऐप स्टोर बॉस ने डिलीट किया अकाउंट
बीते दिनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने के तुरंत बाद, एपल ऐप स्टोर के बॉस फिल शिलर ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। इससे पहले नवंबर में, मस्क ने कहा था कि ऐड कम होने के कारण ट्विटर के रेवेन्यू में 'भारी' गिरावट आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.