एलन मस्क बने ट्विटर के मालिक, तो एक्स गर्लफ्रेंड एंबर हर्ड ने डिलीट किया अकाउंट

Updated on 04-11-2022 06:36 PM

हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 अरब अमेरिकी डालर में ट्विटर को खरीद लिया था और वो इसके नए बॉस हैं। एलन के ट्विटर के मालिक बनने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस एंबर हर्ड (Amber Heard) चर्चा में आ गई थीं। इसके बाद अब एंबर ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले तक एंबर, जॉनी डेप (Johnny Depp) से डिफेमेशन केस हारने को लेकर खबरों में बनी हुई थीं।

एंबर ने डिलीट किया अकाउंट
ट्विटर पर That Umbrella Guy ने एंबर के ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिस पर लिखा है- ये अकाउंट एग्जिस्ट नहीं करता है। इस स्क्रीनशॉट के साथ कैप्शन में लिखा है- एंबर हर्ड ने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा- अच्छा हुआ वो अपना ख्याल रख रही हैं। वहीं एक दूसरे ने लिखा- एक्स बॉयफ्रेंड एलन मस्क ने उसे डिलीट करने को कहा। वहीं एक और ने लिखा- 'ब्लू टिक अफोर्ड करने के पैसे नहीं है उसके पास।' सोशल मीडिया यूजर्स तो काफी कुछ कह रहे हैं, हालांकि इसके पीछे की असली वजह क्या है इस बारे में कुछ सामने नहीं आया है।

ट्विटर कर्मचारियों पर नौकरी का संकट
बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है और ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी में जारी किए गए एक ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि सोशल मीडिया कंपनी के 44 अरब अमेरिकी डालर के अधिग्रहण को पूरा करने  और सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटाने के ठीक एक हफ्ते बाद मस्क शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.