एलन मस्क को हत्या की आशंका:बोले- ओपन-एयर कार परेड नहीं करूंगा

Updated on 06-12-2022 06:15 PM

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने दावा किया कि उनकी हत्या की जा सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन से जुड़े खुलासे सहित अन्य विषयों पर लाइव क्यू एंड ए सेशन में मस्क ने ये दावा किया है। इसके अलावा, चर्चा के दौरान, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO ने फ्री स्पीच के महत्व और ट्विटर के लिए उनकी भविष्य की योजना के बारे में बात की।

ओपन-एयर कार परेड नहीं करेंगे मस्क
ट्विटर स्पेस पर 2 घंटे की लंबी बातचीत में, मस्क ने कहा कि वह कोई भी ओपन-एयर कार परेड नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मेरे साथ कुछ बुरा होने या यहां तक ​​कि गोली मारे जाने का रिस्क है।' दरअसल, बीते दिनों ट्विटर पर बाइडेन के बेटे की लैपटॉप कॉन्ट्रोवर्सी दबाने की कहानी बताई गई थी। इस मामले को लेकर 2 साल पहले हंटर बाइडेन फंसे थे।

ट्विटर फाइल्स के नाम से किए गए खुलासे में बताया गया था कि न्यूयॉर्क पोस्ट की हंटर बाइडेन लैपटॉप स्टोरी पर कमेंट करने वाले यूजर्स ट्विटर के टॉप ऑफिशियल्स ने सस्पेंड और सेंसर किया था। मस्क ने दावा किया कि था फाइल्स दिखाती हैं कि ट्विटर 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के एक हाथ की तरह काम कर रहा था।

ऐसा भविष्य, जहां बिना डर के बात रख सकें
मस्क ने फ्री स्पीच पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'हम सिर्फ एक ऐसा भविष्य चाहते हैं जहां हम उत्पीड़ित न हों। जहां हमारी बातों को दबाया नहीं जाता है, और हम बिना किसी डर के अपनी बातों को रख सकते हैं।' मस्क ने कहा, 'जब तक आप किसी और को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं, तब तक आपको वह कहने की अनुमति दी जानी चाहिए जो आप चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'कंट्रोल्ड स्पीच डिफॉल्ट है, फ्री स्पीच नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.