एलन मस्क ने दिया एक और झटका, फिर 4400 लोगों को ट्विटर से निकाला

Updated on 14-11-2022 06:16 PM

ट्विटर (Twitter) की कमान अपने हाथ में लेने के बाद से ही एलन मस्क (Elon Msuk) लगातार बदलाव कर रहे हैं। जिसकी वजह से हजारों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ट्विटर (Twitter Lay off) का 50 प्रतिशत वर्क फोर्स घटाने के बाद अब एलन मस्क ने 4400 - 5500 कॉन्ट्रैक्ट पर रखे लोगों को कंपनी से बाहर निकाल दिया है। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैक्ट चेकिंग टीम से मुकाबला करने वाली टीमों में और कटौती कर रहे हैं। 

ट्विटर और अन्य बड़े सोशल मीडिया मंच नफरत फैलाने वाली चीजों पर नियंत्रण और नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री के खिलाफ नियमों के प्रवर्तन के लिए काफी हद उन 'ठेकेदारों' पर पर निर्भर हैं जिनको उन्होंने आउटसोर्स किया हुआ है। ट्विटर ने अब इस तरह की सामग्री की निगरानी करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। इससे पहले चार नवंबर को ट्विटर द्वारा अपने स्थायी कर्मचारियों को ई-मेल भेजकर उनको बाहर करने की सूचना दी गई थी। 

अब मस्क ने ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर के साथ पिछले एक साल से अधिक से काम कर रही ठेकेदार मेलिसा इन्गेल उन कुछ लोगों में से हैं जिन्हें शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। मेलिसा ने कहा कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर करने से ट्विटर में 'स्थिति' खराब होने की आशंका है। 

जब अपने फैसले पर लेना पड़ा लेना U टर्न

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क को कर्मचारियों को बाहर निकालने के अपने फैसले को हाल ही में वापस लेने पड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार, “कुछ कर्मचारियों को कहा गया है कि उन्हें गलती से बाहर निकाल दिया गया है।” इस पूरे मसले पर नजर रखने वाले व्यक्ति के अनुसार वापस बुलाए गए अधिकतर लोग सीनियर टीम का हिस्सा हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.