एलन मस्क को 100 अरब डॉलर की चपत, ट्विटर का मालिक बनने के बाद डूबी रकम

Updated on 01-11-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने काफी विवादों के बाद पिछले साल अक्टूबर के ट्विटर को खरीदा था। लेकिन इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को खरीदना उनके लिए भारी पड़ रहा है। ट्विटर को खरीदने के बाद से पिछले एक साल में मस्क की नेटवर्थ और उनकी कंपनी टेस्ला के मार्केट कैप में 100 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस दौरान मस्क की नेटवर्थ में 19 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि टेस्ला का 80 अरब डॉलर मार्केट कैप स्वाहा हो चुका है। इतना ही नहीं ट्विटर की वैल्यू भी अब आधी रह गई है। मस्क ने इसे 44 अरब डॉलर में खरीदा था लेकिन अब इसकी वैल्यू 19 अरब डॉलर रह गई है।

मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर से अधिकांश कर्मचारी निकाले जा चुके हैं या वे खुद ही छोड़कर चले गए हैं। मस्क ने इसका नाम बदलकर X दिया है और कंटेंट रूल्स में भी बदलाव किए हैं। लेकिन इस दौरान कंपनी का एडवरटाइजिंस रेवेन्यू आधे से भी कम रह गया है। कंपनी की कमान मस्क के हाथ में आने के बाद से इसकी सेल्स में 60 फीसदी गिरावट आई है। साथ ही कंपनी को हर साल कर्ज के ब्याज के रूप में 1.2 अरब डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं। मस्क का जोर एडवरटाइजिंग के बजाय पेड सब्सक्रिप्शन पर है। लेकिन अब तक मात्र एक परसेंट यूजर्स ने ही मंथली प्रीमियम सर्विस के लिए साइन किया है। इससे कंपनी को सालाना 12 करोड़ डॉलर की ही कमाई होगी।

जकरबर्ग से पिछड़े

ट्विटर की वैल्यूएशन मात्र 19 अरब डॉलर रह गई है जबकि मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 774.22 अरब डॉलर है। टेस्ला का मार्केट कैप 638.45 अरब डॉलर रह गया है। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा सातवें और टेस्ला नौवें नंबर पर है। इस साल सबसे अधिक कमाई के मामले में भी जकरबर्ग ने बाजी मार ली है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 63.6 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि मस्क की नेटवर्थ 58 अरब डॉलर बढ़ी है। मस्क 195 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जबकि जकरबर्ग 109 अरब डॉलर के साथ नौवें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.