एलन मस्क ने एक दिन में गवांई 7 अरब डॉलर से ज्यादा की दौलत, अमीरों की लिस्ट में लुढ़के

Updated on 03-03-2023 09:28 PM
नई दिल्ली: टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक दिन में रेकॉर्ड 7 अरब डॉलर से ज्यादा की दौलत गंवा दी है। इसी के साथ एलन से अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब भी छिन गया है। वो अब लुढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अभी दो दिन पहले ही एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। टेस्ला के शेयरों में पिछले दो महीनों में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। एलन ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया था और नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली थी। लेकिन अब बनॉर्ड अनरॉल्ट दोबार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, बर्नार्ड की नेटवर्थ अभी 187 अरब डॉलर है। वहीं एलन मस्क की नेटवर्थ अब 176 अरब डॉलर रह गई है। एलन ने एक दिन में ही सबसे ज्यादा दौलत गंवा दी है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में इस साल 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल और होम सोलर बैटरीज बेचती है। मस्क स्पेसएक्स के भी सीईओ हैं। यह एक रॉकेट मैन्यूफैक्चरर है। इसके अलावा मस्क की ट्विटर में भी बहुसंख्यक हिस्सेदारी है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क काफी ज्यादा विवादों में भी रहे। इस साल की शुरुआत में एलन मस्क की संपत्ति (Elon Musk Net Worth) 137 अरब डॉलर थी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, सिर्फ 2 महीने में उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर से अधिक का उछाल आया है।

अब उनकी संपत्ति 187 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ इस साल 23.3 अरब डॉलर बढ़कर 185 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। तीसरे स्थान पर हैं ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस। उनकी संपत्ति 117 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स का स्थान है। वहीं, पांचवें स्थान पर वॉरेन बफे हैं, जिनकी संपत्ति 106 अरब डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.