किसान आंदोलन पर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के दावों का एलन मस्क ने दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात

Updated on 21-06-2023 07:57 PM
नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) के दावों की एलन मस्क (Elon Musk) ने पोल खोल दी है। एलन मस्क ने बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने किसान आंदोलन के दौरान केंद्र का विरोध करने वाले अकाउंट को बंद करने के लिए सरकार द्वारा 'दबाव' बनाने का दावा किया था। उनके इस दावे पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का पहला रिएक्शन आया है। मस्क ने कहा कि ट्विटर के पास स्थानीय सरकार की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। अगर हम स्थानीय सरकार के कानूनों का पालन नहीं करते हैं तो हमें बंद कर दिया जाएगा। हम अमेरिका के नियमों को पूरी दुनिया में लागू नहीं कर सकते हैं। इधर एलन मस्क के इस बयान की पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर ने सराहना की है।

एलन मस्क ने की पीएम मोदी से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने मुलाकात की है। मस्क ने कहा कि वह भारत में बड़ा निवेश करना चाहते हैं। भारत में खासकर सोलर एनर्जी की बहुत संभावनाएं हैं। भारत के पास सोलर एनर्जी जेनरेट करने के लिए काफी जमीन है। मस्क ने कहा है कि किसी भी देश में कानूनों का पालन करना जरूरी है। वह कानून के तहत संभव फ्री स्पीच देने की कोशिश करेंगे। कहा कि अलग-अलग सरकारों के नियम और कानून अलग होते हैं।


डॉर्सी ने कही थी ये बात

बता दें कि एक इंटरव्यू में डॉर्सी ने कहा था कि भारत ने प्लेटफॉर्म पर दबाव बनाया। यदि आप नियमों का पालन नहीं करते तो आपके ऑफिस बंद कर देंगे। कहा कि भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। इधर एलन मस्क ने कहा है कि भारत में दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.