टेस्ला कार के बाद अब बीयर बेचेंगे एलन मस्क, कीमत सुनकर छूटेंगे पसीने

Updated on 03-04-2023 05:52 PM
नई दिल्ली: टेस्ली (Tesla) कार, स्पेसएक्स (Spacex), ट्विटर (Twitter) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) नया कारोबार शुरू कर रहे हैं। अक्सर अपने तुगलकी फरमान को लेकर चर्चा में रहने वाले दुनिया के दूसरे सबसे रईस उद्योगपति एलन मस्क अब बीयर बेचने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए कारोबार से पर्दा उठाया है। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने बीयर लॉन्च किया है। इस बीयर का नाम गीगाबियर (GigaBier) रखा गया है।

कार के बाद बीयर का कारोबार

एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति हैं। 187 अरब डॉलर के साथ वो दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मस्क लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। अब उनकी सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला कार के साथ-साथ बीयर के कारोबार में भी उतर गई है। टेस्ला यूरोप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। हालांकि इस बीयर बोतल की कीमत लोगों के लिए चर्चा का विषय बना है।

    कितना महंगा है मस्क का बियर

    एलन मस्क की कंपनी का बीयर भी आम नहीं है। इस गीगाबीयर की कीमत 8000 रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस बीयर में अल्कोहल की मात्रा सिर्फ 5 प्रतिशत रखी गई है। बीयर तीन बोतल के पैक में आती है। हर बीयर बोतल 330 मिली लीटर का है। एलन मस्क से डेढ़ साल पहले ही इस नए बिजनस की घोषणा कर दी थी। जर्मनी में इस बीयर का प्रोडक्शन होगा, जो बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और यूके में बिकेगा। जर्मनी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गीगाबीयर को लेकर ऐलान किया था। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब एलन मस्क कुछ नया कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने परफ्यूम मार्केट में कदम रखा था। परफ्यूम इंडस्ट्री में उन्होंने अपने परफ्यूम ब्रैंड Burnt Hair के साथ कदम रखा, जो जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इक बोतल परफ्यूम की कीमत 100 डॉलर रखी गई।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 March 2026
    मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
     14 March 2026
    नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
     13 March 2026
    नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
     13 March 2026
    नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
     13 March 2026
    नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
    Advt.