नीली चिड़िया के कारण फुर्र हो गए एलन मस्क के 200 अरब डॉलर!

Updated on 25-12-2022 07:09 PM
नई दिल्ली: करीब एक साल पहले एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ 340 अरब डॉलर पहुंच गई थी। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बेताज बादशाह बन गए थे और दूर-दूर तक उन्हें कोई चुनौती देने वाला नहीं था। लेकिन पिछले एक साल में तस्वीर बदल चुकी है। मस्क की नेटवर्थ आज 139 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। यह साल उनके लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। उन्होंने अप्रैल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने की घोषणा की थी और फिर इससे पलट गए थे। इसके बाद ट्विटर ने अदालत को दरवाजा खटखटाया। लेकिन सुनवाई शुरू होने से पहले ही मस्क ने मूल शर्तों के साथ डील पूरी कर ली।
आम धारणा यह है कि मस्क ट्विटर में इतना उलझे रहे कि वह अपने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) को भूल गए। इस कारण टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई। इसका नुकसान मस्क को भी उठाना पड़ा। लेकिन टेस्ला के शेयरों में इस हफ्ते हुई भारी बिकवाली इस बात का सबूत है कि कंपनी की समस्या कहीं ज्यादा गहरी है। मस्क ने संकेत दिए हैं कि वह ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ सकते हैं। लेकिन इससे भी निवेशकों की चिंता कम नहीं हुई। वे टेस्ला की बिक्री और प्रॉफिट को लेकर चिंतित हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.