एलन मस्क का नया पोल:यूजर्स से पूछा क्या ट्विटर हेड का पद छोड़ देना चाहिए? 1.18 करोड़ में से 56% यूजर्स ने कहा- हां

Updated on 19-12-2022 06:04 PM

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट में अपने CEO पद पर बने रहने को लेकर एक पोल शुरू किया है। उन्होंने यूजर्स से पूछा कि क्या उन्हें अपने पद पर बने रहना चाहिए या उसे छोड़ देना चाहिए? अब तक ज्यादाकर यूजर्स ने उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी है। मस्क ने अपने इस पोल के साथ ये भी लिखा कि वह पोल रिजल्ट का पालन करेंगे।

19 दिसंबर, 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे ये पोल पोस्ट किया गया है। सुबह 11 बजे तक 1.18 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वोट कर चुके हैं। 56% ने ‘हां’ में और 44% ने ‘नहीं’ में जवाब दिया है। अभी भी वोटिंग के लिए करीब 5 घंटे का समय बचा है।

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट भी पोल की मदद से किया था बहाल
एलन मस्क अक्सर कई मुद्दों पर फैसला लेने के लिए ट्विटर पोल की मदद लेते हैं। मस्क ने कुछ समय पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी यानी उनका अकाउंट फिर से शुरू करने के लिए भी ट्विटर पोल के जरिए लोगों की राय जानी थी। उन्होंने पोल में यूजर्स से पूछा था कि क्या पूर्व प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए?। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने पोल में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था। इस पोल के बाद मस्क ने ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया था।

बड़े बदलावों से गुजर रहा ट्विटर
एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 बिलियन डॉलर, यानी 3.58 लाख करोड़ रुपए में ट्विटर को खरीदा था। ट्विटर की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव करने में जुटे हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने छंटनी के पहले राउंड में करीब 3,700 कर्मचारियों को निकाला था। छंटनी की शुरुआत उन्होंने CEO पराग अग्रवाल के साथ की थी।

दूसरे प्लेटफॉर्म फ्री में प्रमोशन नहीं कर सकेंगे
इससे पहले रविवार को ट्विटर ने घोषणा की थी कि फ्री में किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रमोशन नहीं करेंगे। कंपनी ने कहा था, 'अब हम अन्य सोशल प्लेटफार्म्स और उनके कंटेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करेंगे।

इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, मास्टोडन, टूथ सोशल जैसे प्लेटफॉर्म शामिल है। ट्विटर ने शनिवार को भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म koo एप के अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया था।

पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला बदलना पड़ा था
ट्विटर ने कुछ पत्रकारों के अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए थे। UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को इसकी आलोचना की थी। इसे उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से खतरनाक मिसाल बताया था। हालांकि, कड़ी आलोचना के चंद घंटों बाद ही मस्क ने फैसला वापस लेते हुए पत्रकारों के अकाउंट फिर शुरू कर दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.