ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ीं:3 दिन में टेस्ला के 22 मिलियन शेयर बेचे, 1 साल में 3.3 लाख करोड़ रुपए के शेयर सेल किए

Updated on 17-12-2022 05:53 PM

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर लगातार बेच रहे हैं। मस्क सिर्फ 3 दिन में ही टेस्ला के लगभग 22 मिलियन (2.2 करोड़) शेयर बेच चुके हैं, जिसकी कीमत करीब 3.6 बिलियन डॉलर, यानी 29.81 हजार करोड़ रुपए है।

बिजनेस बचाने बेच रहे टेस्ला के शेयर्स
44 बिलियन डॉलर में ट्विटर अधिग्रहण के बाद मस्क ने कहा था, 'मैं अपने बिजनेस को बचाने के लिए टेस्ला के शेयर्स बेच रहा हूं।' टेस्ला के शेयर इस साल 60% से ज्यादा गिर चुके हैं। ये साल की शुरुआत में 400 डॉलर के करीब थे और अभी 150 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं।

टेस्ला के सबसे बड़े शेयरहोल्डर मस्क
शेयर बेचे जाने के बाद भी मस्क कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर बने हुए हैं। उनके पास कंपनी की सबसे ज्यादा 13.4% हिस्सेदारी है। बीते साल कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर थी, जो गिरकर 495 करोड़ रुपए पर आ गई है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क एक साल में अब तक टेस्ला के 40 बिलियन डॉलर (करीब 3.3 लाख करोड़ रुपए) के शेयर बेच चुके हैं। एक साल में मस्क ने टेस्ला के 94,202,321 शेयर औसत 243.46 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से बेचे हैं।

लगातार घट रही एलन मस्क की नेटवर्थ
एलन मस्क की नेटवर्थ में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वे अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी भी नहीं रहे हैं। हाल ही में उनसे दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया। एक समय तक मस्क की नेटवर्थ 340 बिलियन डॉलर थी।

मस्क ने क्या कहा?
बीते दिनों एक यूजर ने मस्क से ट्वीट कर टेस्ला निवेशकों को जो नुकसान हो रहा है उसके बारे में पूछा था। इसके जवाब में मस्क ने नेट प्रजेंट वैल्यू की मैथेमेटिकल इक्वेशन के साथ जवाब दिया था। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, टेस्ला सबसे मूल्यवान अमेरिकी कार कंपनी बनी हुई है। वहीं एक अन्य ट्वीट में मस्क ने लिखा, टेस्ला के निवेशकों को लॉन्ग टर्म में ट्विटर का फायदा मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.