चिड़िया' के उड़ते ही फुर्र हो गई एलन मस्क की दौलत

Updated on 05-04-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (Spacex) और ट्विटर (Twitter) जैसी बड़ी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर से ट्विटर (Twitter) में बड़ा बदलाव कर दिया। मस्क ने रातों-रात ट्विटर के लोगो (Twitter Logo) को चेंज कर दिया। ट्विटर की ब्लू चिड़िया को बदलकर मस्क ने उसकी जगह कुत्ते की तस्वीर को लोगो बना दिया है। मस्क ने रातों रात अचानक ट्विटर लोगो को चेंज कर सबको हैरान कर दिया। कुछ लोगों को उनका ये फैसला पसंद आया तो कुछ लोगों को ट्विटर का ये लोगो पसंद नहीं आया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले एलन मस्क को बड़ा झटका लग गया।

एलन मस्क को झटका

ट्विटर का लोगो बदलते ही एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। 4 अप्रैल को एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो में बदलाव किया, जिसके बाद ट्विटर की ब्लू बर्ड बदल गई। ब्लू बर्ड की जगह डॉग ने ले ली। इस फैसले के बाद से टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। एलन मस्क की फ्लैगशिप कंपनी टेस्ला के शेयरों (Tesla Share) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कल टेस्ला के शेयर धड़ाम हो गए। टेस्ला के शेयर आज भी गिरे हैं। आज टेस्ला के शेयर 2.19 फीसदी गिरकर 192.58 डॉलर पर पहुंच गए हैं। शेयरों में जारी गिरावट का असर एलन मस्क के नेटवर्थ पर पड़ा है।

एलन मस्क के नेटवर्थ पर असर

एलन मस्क का नेटवर्थ कल 9 अरब डॉलर तक लुढ़क गया। आज बुधवार को खबर लिखे जाने तक मस्क का नेटवर्थ 1.4 अरब डॉलर गिर चुका है। ट्विटर का लोगो बदलने के दो दिन बाद एलन मस्क के दौलत में करीब 10.4 फीसदी की कमी आ चुकी है। यानी दो दिनों के भीतर एलन मस्क ने 8,54,64,60,00,000 रुपये गंवा दिए। कल मस्क के करीब 75000 करोड़ रुपए स्वाहा हो गए थे। टेस्ला के शेयरों में ये गिरावट ऐसे वक्त में आई जब उसके सेल्स और और प्रोडक्शन के आंकड़ें पेश किए हैं। ये आंकड़े बेहद अच्छे है, लेकिन इसके बावजूद टेस्ला पर निवेशकों का भरोसा टिकता नहीं दिख रहा। हालांकि फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क का नेटवर्थ 192.8 अरब डॉलर हैं, वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.