एक ही दिन में पलट गई एलन मस्क की दुनिया, नंबर वन रईस की कुर्सी हाथ से गई, कौन निकल गया आगे

Updated on 15-06-2024 04:58 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक ही रात में भारी उलटफेर देखने को मिला है। एलन मस्क (Elon Musk) के हाथ से एक ही दिन में नंबर वन रईस की कुर्सी छिन गई है। मस्क गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े रईस बने थे लेकिन शुक्रवार को वह दूसरे नंबर पर खिसक गए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन मस्क की नेटवर्थ में 3.19 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 203 अरब डॉलर रह गई है जबकि ऐमजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 206 अरब डॉलर के साथ उनसे आगे निकल गए हैं। बेजोस की नेटवर्थ में इस साल 29.3 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि मस्क की नेटवर्थ 25.7 अरब डॉलर गिरी है। लंबे समय तक दुनिया के सबसे बड़े रईस की कुर्सी पर काबिज रहे बर्नार्ड अरनॉल्ट 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग 179 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 51 अरब डॉलर की तेजी आई है। लैरी पेज 157 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें और माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर 155 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर हैं। स्टीव बाल्मर (153 अरब डॉलर) सातवें, लैरी एलिसन (150 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (147 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (134 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। एआई चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग 116 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें नंबर पर आ गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 71.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ

दुनिया के टॉप 12 अरबपतियों में 11 अमेरिका के हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर है। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 68.5 करोड़ डॉलर की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ इस साल 16.2 अरब डॉलर बढ़ी है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ 69.6 अरब डॉलर बढ़ी और इस साल इसमें 22.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.