जेल में एल्‍व‍िश यादव की बढ़ाई गई सुरक्षा, नए बैरक में किया गया श‍िफ्ट, अब पुलिस के निशाने पर हैं फाजिलपुरिया

Updated on 20-03-2024 01:20 PM
'बिग बॉस OTT 2' विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव रेव पार्टियों में सांप के जहर की तस्करी मामले में जेल में बंद हैं। वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। वह क्वालंटीन सेल में बंद थे, पर अब उन्हें जेल में हाई सिक्योरिटी वाले बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। एल्विश यादव को सांप और उसके जहर की तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, और फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस दौरान एल्विश से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पार्टी में सांप मंगवाने और जहर सप्लाई करने की बात कबूल की।

बताया जा रहा है कि पहले एल्विश यादव को आम कैदियों की तरह सामान्य सेल में रखा जाना था, पर चूंकि वह सिलेब्रिटी है, तो जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों ने उन्हें हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया।

सिंगर फाजिलपुरिया से होगी पूछताछ, एल्विश ने लिया नाम

पूछताछ के दौरान Elvish Yadav ने सिंगर Fazilpuria का भी नाम लिया और अब नोएडा पुलिस फाजिलपुरिया से भी पूछताछ करेगी। मंगलवार, 19 मार्च की रात ही नोएडा पुलिस ने इस मामले में दो लोगों से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने सेक्टर 20 में ईश्वर नाम के शख्स के अलावा एक अन्य से पूछताछ की, जो देर रात तक चली थी।

एल्विश ने फाजिलपुरिया की पार्टी में बनाया था सांपों का वीडियो

अब पुलिस फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए बुलाने की योजना बना रही है। 'इंडिया टीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा पुलिस जल्द ही फाजिलपुरिया को जहर सप्लाई मामले में पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। पूछताछ के दौरान एल्विश यादव ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया था। साथ ही कबूल किया कि फाजिलपुरा की पार्टी में उन्होंने ही सांपों का वीडियो बनाया था। इससे पहले नवंबर 2023 में की गई पूछताछ में एल्विश ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि पार्टी में सांप फाजिलपुरिया ने मंगवाए थे। अब नोएडा पुलिस की नजर सांप वाले उसी वीडियो पर टिकी है।

एल्विश यादव पर NDPS Act की गंभीर धाराएं

एल्विश यादव की मुश्किलें अब और बढ़ती जा रही हैं। पूछताछ में एल्विश यादव ने कबूल किया कि वह इस मामले के सभी आरोपियों और सपेरे राहुल को जानते थे। वह उन सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिले थे। एल्विश यादव को ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में भी शामिल पाया गया है, और उन पर NDPS Act के तहत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें से एक धारा 29 NDPS Act है। यह अधिनियम तब लगाया जाता है, जब कोई कोई नशीली दवाओं से संबंधित साजिश में शामिल होता है, जैसे ड्रग्स की की खरीद-फरोख्त। इस अधिनियम के तहत आरोपी को आसानी से जमानत नहीं मिलती।

मेनका गांधी की संस्था की शिकायत, गिरफ्तार हुए थे 5 लोग, रेस्क्यू किए थे 9 सांप

मालूम हो कि साल 2023 में मेनका गांधी की PFA (पीपल फॉर एनिमल्स) संस्था ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के एक बेंक्वेट हॉल में छापेमारी की थी। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, और करीब 9 जहरीले सांपों को रेस्क्यू किया गया था। इसके अलावा एल्विश यादव से यूट्यूबर सागर ठाकुर को पीटने के मामले में गुरुग्राम पुलिस भी पूछताछ कर सकती है। हाल ही एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें एल्विश यादव, सागर को पीटते नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.