'इमरजेंसी' ने 4 दिनों में की 'तेजस' से लगभग दोगुनी कमाई, फर्स्ट मंडे टेस्ट में 'आजाद' भी फेल
Updated on
21-01-2025 02:35 PM
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' विवाद, बवाल और विरोध के बीच बॉक्स ऑफिस पर अपनी धीमी रफ्तार से ही सही, आगे बढ़ रही है। इस फिल्म ने शुक्रवार को ही रिलीज 'आजाद' के मुकाबले टिकट खिड़की पर अपनी बढ़त बनाए रखी है। फर्स्ट मंडे टेस्ट में हालांकि, दोनों फिल्मों को तगड़ा झटका लगा है। ओपनिंग डे के मुकाबले 'इमरजेंसी' की कमाई में सोमवार को जहां -60% की गिरावट आई है, वहीं 'आजाद' को करीब -64% का घाटा हुआ है। वैसे, कंगना की पिछली रिलीज 'तेजस' की लाइफटाइम कमाई के मुकाबले 'इमरजेंसी' ने चार दिनों में करीब दोगुनी कमाई जरूर कर ली है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनी 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ना सिर्फ लीड रोल में हैं, बल्कि वह इस फिल्म की डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। लेकिन अफसोस कि यह बायोग्राफिकल ड्रामा जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, इसका हिट होना मुश्किल है। यदि ऐसा होता है, तो 2019 के बाद 'इमरजेंसी' उनकी लगातार 7वीं फिल्म होगी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी। 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद से कंगना की 11 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से सिर्फ एक 'मणिकर्णिका' एवरेज रही है।
'इमरजेंसी' मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली 'इमरजेंसी' ने चौथे दिन सोमवार को 1.00 करोड़ रुपये का का नेट कलेक्शन किया है। फर्स्ट मंडे टेस्ट में किसी भी मजबूत फिल्म की कमाई में 30-40% की कमी सामान्य मानी जाती है। लेकिन जिस तरह कंगना की फिल्म की कमाई गिरी है, यह चिंता की बात है। सोमवार को सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों के लिए खूब तरसी हैं। इसकी औसत ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 7.11% रही है।
'तेजस' Vs 'इमरजेंसी' मूवी कलेक्शन
कंगना रनौत की पिछली रिलीज 'तेजस' थी। बीते साल रिलीज इस एक्शन-थ्रिलर ने लाइफटाइम 6.20 करोड़ रुपये कमाए थे और डिजास्टर साबित हुई थी। 'इमरजेंसी' ने चार दिनों में टोटल 11.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह 'तेजस' के लगभग दोगुनी है। लेकिन फिर भी 'इमरजेंसी' की हालत अच्छी नहीं है। बहुत आश्चर्य नहीं होगा, अगर आगे वीकडेज में इसकी कमाई लाखों में सिमटकर रह जाए।
'आजाद' हिट या फ्लॉप?
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'आजाद' ने चार दिनों में महज 5.08 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। 'इमरजेंसी' की तरह ही यह फिल्म भी पूरी तरह से वर्ड-ऑफ-माउथ पर टिकी हुई है। ऐसे में अगर आगे आने वाले दिनों में दर्शकों को फिल्म से तारीफ मिलती है, तो हालात बदल सकते हैं। लेकिन इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है। वैसे भी आगामी शुक्रवार, 24 जनवरी को अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' रिलीज हो रही है।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…