कर्मचारियों के PF का पैसा नहीं किया जमा, फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार, जान लीजिए क्या हैं नियम

Updated on 31-03-2023 06:33 PM
नई दिल्ली: अगर आप नौकरी करते हैं तो अपना पीएफ अकाउंट (PF Account) जरूर चेक कर लें। देख लें आपके पीएफ में कंपनी पैसा जमा कर रही है या नहीं। नोएडा में कर्मचारियों के खाते में पीएफ (PF) जमा नहीं करने के आरोप में पुलिस ने एक फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया है। मालिक पर कर्मचारियों के करोड़ों रुपये जमा नहीं करने का आरोप है। दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक, फेज-2 कोतवाली पुलिस ने एक फैक्ट्री मालिक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को उसकी फैक्ट्री सी-4 होजरी कांप्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) के करोड़ों रुपये जमा न कर गबन करने के संबंध में फेज-2 कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। खबर के मुताबिक, कंपनी पेपर और प्रिंटिंग मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में काम करती है। कंपनी में 1500-2000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। जांच में पता चला है कि फैक्ट्री के मालिक ने कई वर्षों से कर्मचारियों का पीएफ (PF) जमा नहीं किया है, जबकि कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ (PF) लगातार काटा जा रहा था। बता दें कि देश की सभी कंपनियों को कर्मचारियों का पीएफ काटने के साथ उसे अकाउंट में जमा कराना जरूरी है।

पीएफ खाते में पैसा जमा कराना जरूरी


प्राइवेट जॉब करने वाले जिस कंपनी में काम करते हैं या जिस नियोक्ता के अंतर्गत काम करते हैं वहां पर उनका प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ (PF) के रुपये काटे जाते हैं। कंपनी फिर इसी पैसे को आपके पीएफ खाते में जमा कराती है। यह पैसा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने काटा जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट खोले जाते हैं। इसमें कंपनी और कर्मचारी दोनों को कंट्रीब्यूशन देना होता है। EPFO के नियम के मुताबिक, नियोक्ता और कर्मचारी की ओर से पीएफ खाते में हर महीने बेसिक सैलरी और डीए का 12-12 परसेंट पैसा जमा कराया जाएगा। नियोक्ता की 12 परसेंट हिस्सेदारी में 8.33 परसेंट इंप्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) में जमा होता है और बाकी का 3.67 परसेंट पीएफ खाते में जाता है।

कंपनी पीएफ जमा न करे तो यहां करें शिकायत


कंपनी को अपने कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने पीएफ का पैसा काटना जरूरी है। अगर कंपनी सैलरी से पीएफ काटने के बाद उसे कर्मचारियों के खाते में न जमा कराए तो आप शिकायत कर सकते हैं। कर्मचारी को सबसे पहले ईपीएफओ में शिकायत दर्ज करानी होगी। शिकायत मिलने के बाद ईपीएफओ कंपनी की जांच करेगा। अगर जांच में शिकायत सही मिलती है तो फिर ईपीएफओ कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.