दैनिक वेतनभोगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Updated on 22-07-2025 02:16 PM

बिलासपुर।  लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल के कर्मचारियों ने एक दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 21 जुलाई को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

संभाग आयुक्त ने 16 जून को अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने विभाग को 20 जुलाई तक का समय दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया।

कर्मचारी संघ के सचिव किशोर शर्मा ने कहा कि कथित कर्मचारी को उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को विभाग के गोपनीय पासवर्ड तक दे दिए गए हैं। शर्मा के अनुसार, कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय में अराजकता फैला रहा है। वह नियमित कर्मचारियों से दुर्व्यवहार कर रहा है। उन्होंने इस मामले की जानकारी विभाग के इंजीनियर इन चीफ को भी दी है। कार्रवाई नहीं होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.