कर्मचारियों को 4 महीने की सैलरी देकर नौकरी से निकला जायेगा- जुकरबर्ग

Updated on 10-11-2022 06:10 PM

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) में  बुधवार से बड़े स्तर पर छंटनी शुरू होने जा रही है. कंपनी की ओर से लागत बढ़ने का हवाला देते हुए इसी हफ्ते इसके संकेत दिए गए थे. ऐसा बताया जा रहा है कि इस layoff के बारे में एक दिन पहले मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कर्मचारियों को जानकारी दी थी. कंपनी में जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी उन्हें 4 महीने की सैलरी देकर निकाला जाएगा.

खतरे में इन कर्मचारियों की नौकरी
बिजनेस टुडे पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से बताया गया है कि फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक में बुधवार सुबह कर्मचारियों की छंटनी (Meta Layoff) शुरू कर दी जाएगी. मेटा में छंटनी का मतलब है कि इंस्टग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (Whatsapp) में काम कर रहे लोगों की नौकरी पर भी तलवार लटक रही है. गौरतलब है कि मंदी (Recession) के साये के बीच ट्विटर, वॉलमार्ट, फोर्ड, अलीबाबा समेत कई कई बड़ी कंपनियों ने लागत में कटौती का हवाला देते हुए बड़े पैमाने पर छंटनी की है.  

बैठक में निराश दिखे जुकरबर्ग
रिपोर्ट में इस मामले से परिचित लोगों का हवाले से कहा गया है कि मंगलवार की बैठक में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) काफी निराश नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा कि वह कंपनी के गलत कदमों के लिए जिम्मेदार हैं और ग्रोथ के बारे में उनके अति-आशावाद की वजह से ही ओवरस्टाफिंग हुई है. बैठक के दौरान उन्होंने कंपनी के वर्कफोर्स में बड़े स्तर पर कटौती की जानकारी भी शेयर की.

18 साल में पहली बार बड़ी छंटनी
फेसबुक की स्थापना साल 2004 में हुई थी और फिर इसका नाम बदलकर मेटा कर दिया गया. फिलहाल मेटा में लगभग 87,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स में दस फीसदी से ज्यादा की कटौती कर सकती है. 18 साल में पहली बार फेसबुक में इतने बड़े स्तर पर छंटनी की जा रही है. हालांकि, कितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा इसका सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. रिपोर्ट्स में जो आकंड़े पेश किए जा रहे है, उनपर मेटा की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

इस साल 73% तक टूटा Meta का शेयर
Facebook की मूल कंपनी Meta Inc इस साल एसएंडपी 500 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फर्म साबित हुई है.  पिछले एक महीने में Meta का शेयर बीते पांच सालों में कंपनी का शेयर करीब 50 फीसदी तक टूट चुका है. बीते एक महीने की बात करें तो यह करीब 35 फीसदी नीचे आ चुका है. वहीं सालभर में इस शेयर ने 73 फीसदी का नुकसान दिया है. बीते साल 4 नवंबर 2021 को कंपनी का शेयर करीब 338 डॉलर का था, जो अब गिरकर लगभग 90 डॉलर के पास पहुंच गया है.

इतनी रह गई मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ
कभी दुनिया के टॉप-10 अमीरों में मौजूदगी दर्ज कराने वाले जुकरबर्ग अब अरबपतियों की लिस्ट में फिसलकर 29वें पायदान पर पहुंच चुके हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्श लिस्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ (Mark Zuckerberg Net Worth) महज 33.5 अरब डॉलर रह गई है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.