बलौदाबाजार में रोजगार मेले का आयोजन:1458 पदों के लिए 1300 से ज्यादा आवेदन आए, 75 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

Updated on 19-09-2025 12:37 PM

बलौदा बाजार, बलौदा बाजार जिले में गुरुवार 18 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और तकनीकी शिक्षा एवं रोज़गार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए।

आत्मानंद स्कूल में आयोजित मेले में दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने 75 युवाओं को ऑफर लेटर दिए, जिनमें 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत 60 और जिला रोज़गार कार्यालय के माध्यम से 15 युवा शामिल थे।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस रोज़गार मेले में कुल 1458 पदों के लिए 1300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन पदों पर युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार रोज़गार प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है - मंत्री टंकराम

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दृष्टिकोण है कि प्रदेश के हर युवा को रोज़गार मिले।

इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए प्रयास कर रही है, ताकि कॉलेज की पढ़ाई पूरी होते ही युवाओं को रोज़गार मिल सके।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के सुरक्षित भविष्य की ज़िम्मेदारी ली है और शासकीय व निजी दोनों क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर प्रदान कर रही है।

मंत्री साहेब ने तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने पर सरकार के फोकस पर भी प्रकाश डाला और बताया कि भविष्य की ज़रुरतों को देखते हुए साढ़े तेरह एकड़ में एक एआई हब का निर्माण किया जाएगा, जिसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थित आई-हब लैब के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.