आज रजाखेड़ी में लगेगा रोजगार मेला, 7-25 हजार तक मिलेगी सैलरी

Updated on 14-02-2023 08:11 PM

सागर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वैतनिक रोजगार दिलाने के लिए मकरोनिया के रजाखेड़ी बजरिया में 14 फरवरी मंगलवार को सुबह 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 कंपनियां हिस्सा लेंगी। रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवाओं का पदों के लिए चयन किया जाएगा।

चयनित पदों के लिए 7000 से 25000 रुपए तक का वेतनमान रहेगा। कक्षा 8वीं से स्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक के आवेदकों का चयन अलग-अलग पदों के लिए किया जाएगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष की उम्र के युवाओं का चयन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में कंपनियों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जीडीए सेल्समैन, वेलनेस एडवाइजर, डिस्पेच, ट्रेनिंग, हेल्पर, ऑपरेटर, बिजनिस रिलेशनसिप एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, टेक्नीशियन हेल्पर, मैकेनिकल, मैनेजर, तकनीशियन सहायक, गार्ड, डायरेक्ट मार्केटिग सेल्स, बीडीएम, सेल्समेन एग्रीकल्चर, फील्ड आफीसर, मैनपावर सर्विसेज आदि पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

मेले में 16 कंपनियां लेंगी हिस्सा

मेले में इंडियन पेशेंट केयर, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लि. भोपाल, टीवीएस लोजिस्टियो राजस्थान, डिस्टिल एजुकेंशन एंड टेक्नोलॉजी भोपाल, अकुल मैनपावर कंसल्टेंन्सी प्रा.लि. टपूकड़ा भीवाडी अलवर राजस्थान, सोनाटा फाइनेंस प्रा.लि. जबलपुर सागर, एलएनटी कंपनी अहमदाबाद, गोल्डनफार्मर ऑग्रनिक एग्रीकल्चर प्रा.लि. सागर, दमोह अशोकनगर, शिवशक्ति बायोटैक प्राइवेट लि. सागर संभाग, वर्धमान यार्न टेक्सटाइल प्रा. लि. मंडीदीप भोपाल, एआर मैनेजमेंट बावला अहमदाबाद, एजी इंटरप्राइजेज मैनपावर मानेसर, गेनुअल ओरगेर्निक सागर दमोह, अशोकनगर, ग्रोफास्ट डायमंड प्रा. लि. दमोह, सागर, स्क्वाड सिक्योरिटी एंड एलाइड सर्विसेज ऑल इंडिया, एक्सीलेंट एडोन भिवाड़ी राजस्थान आदि कंपनियां हिस्सा लेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.