
बीजापुर। छ्त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज शनिवार तड़के सुबह पोटेनार के जंगल- पहाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
ग्राम पोटेनार एवं केशामुंडी के जंगल-पहाड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10-15 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर जांगला से संयुक्त दल रवाना हुआ था। पुलिस पार्टी में डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं सीआरपीएफ 222 के जवान शामिल रहे।