जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ सेना ने इलाके को घेरा

Updated on 04-01-2024 12:35 PM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के हादीगाम गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बुधवार रात से शुरू हुआ एनकाउंटर गुरुवार सुबह तक जारी है। अभी तक किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है।

सुरक्षाबलों को हादीगाम गांव आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। इसके बाद से ही एनकाउंटर जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और आर्मी मौजूद है। सुरक्षाबलों ने इलाकों की घेराबंदी कर ली है। किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2-3 आतंकी के छिपे होने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

सेना पर घात लगाकर हुए हमले में 5 जवान शहीद हुए थे

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। दोपहर करीब 3:45 बजे हुए हमले में पहले तीन जवान शहीद होने की खबर आई थी। बाद में ये आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया था। इस हमले के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अगले दिन 3 सिविलियन्स की लाश सेना को मिली।

इससे पहले 22 नवंबर को राजौरी में हुए एनकाउंटर में 5 जवान शहीद हुए थे। यहां 34 घंटे तक एनकाउंटर चला था, जिसमें 2 आतंकी मारे गए थे। नवंबर और दिसंबर में जम्मू-कश्मीर में दो बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में 2023 में 76 आतंकी मारे गए थे, 291 गिरफ्तारियां हुई थींजम्मू-कश्मीर में 2023 में 48 एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन्स के तहत 76 आतंकी मारे गए हैं, जिनमें 55 विदेशी थे। DGP आर आर स्वैन ने शनिवार (30 दिसंबर 2023) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2023 में जम्मू-कश्मीर में 291 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत 201 ओवरग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.