नारायणपुर में मुठभेड़: 7 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

Updated on 12-12-2024 02:39 PM

नारायणपुर । बस्तर जिले के नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। जवानों ने मृत नक्सलियों के शव को बरामद कर कर लिया है। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

दरअसल, बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ, तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। 12 दिसंबर की सुबह 3 बजे से संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

तब से लेकर अभी तक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक–रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। मुठभेड़ और सर्च अभियान अभी भी जारी है। जिसकी विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से देने की बात एसपी प्रभात कुमार ने अपने प्रेस नोट में कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.