कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर:सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा, सरेंडर करवाने के लिए एक के माता-पिता को बुलाया

Updated on 03-06-2024 01:49 PM

कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा क्षेत्र में सोमवार (3 जून) सुबह से आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने निहामा में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

मुठभेड़ में घिरे एक आतंकी की पहचान टॉप कमांडर रियाज डार के रूप में की गई है। उसके परिवार को मुठभेड़ स्थल पर लाया गया है, ताकि उनके कहने पर वह सरेंडर कर दे। घटना को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है।

DGP बोले- घुसपैठ की फिराक में करीब 70 आतंकी
जम्मू-कश्मीर के DGP रश्मी रंजन स्वैन ने रविवार (2 जून) को बताया था कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पार लॉन्च पैड पर लगभग 60 से 70 आतंकी सक्रिय हैं, जो घुसपैठ की तैयारी कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में DGP स्वैन ने बताया कि पांच या छह के ग्रुप में आतंकी किसी भी समय घुसपैठ कर सकते हैं। हालांकि, हमारे सुरक्षाकर्मी दुश्मन की साजिश को सफल होने नहीं देंगे।

7 मई को लश्कर कमांडर बासित डार सहित 2 आतंकी मारे गए थे

कश्मीर में एक महीने के भीतर आतंकियों के साथ मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 7 मई को कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था।

इनमें एक आतंकी लश्कर का टॉप कमांडर बासित डार था। बासित पर 10 लाख रुपए का इनाम था। वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में शामिल था। मारे गए दूसरे आतंकी का नाम फहीम अहमद था। वह ओवर ग्राउंड वर्कर था, जो आतंकियों की मदद करता था।

एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने उस घर में ब्लास्ट किया, जहां आतंकी छिपे थे। इससे घर में आग लग गई। मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रेडवानी पाईन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो मुठभेड़ में बदल गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.