जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए किया प्रोत्साहित

Updated on 12-04-2023 10:51 PM

जल जीवन मिशन कांकेर के तहत विकासखण्ड नरहरपुर के ग्राम पंचायत घोटियावाही में जल बहिनियों की एक दिवसीय कार्यशाला ग्राम प्रमुख कन्हैया नेताम की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में आईएसए एनजीओ दीप वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन टीम लीडर राजकुमार सेन द्वारा जल जीवन मिशन के समस्त अवयवों का परिचय दिया गया। ग्राम प्रमुख के द्वारा जल जीवन मिशन एवं जल जीवन मिशन में जल बहिनिया के महत्व एवं जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। जल जीवन मिशन से संबंधित वीडियो दिखाकर जल जीवन मिशन की संपूर्ण जानकारी दी।

जल जीवन मिशन के जिला नोडल अधिकारी नवीन कुमार साहू ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, जल बहिनियों के कार्य, पंप ऑपरेटर की भूमिका, जल कर, योजना के रख रखाव इत्यादि की जानकारी दी। जिला समन्वयक ज्योति शांडिल्य द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण की संपूर्ण जानकारी देते जल बहिनियों को परीक्षण करना सिखाया, साथ ही जल की अशुद्धि से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं बीमारियों से बचने की जानकारी दी गई।

प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षण देने समीपस्थ जल स्रोत के जल का जल बहिनियों द्वारा जल परीक्षण कर दिखाया गया और परीक्षण को नोट किया गया। जल बहिनियों को जल गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं पर शपथ ग्रहण करवाते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक निशा वामन के द्वारा आभार प्रदर्शन कर किया गया।

कार्यशाला में ग्राम पटेल खम्मन सिंह, जिला समन्वयक छत्रपाल साहू, शिवा रेड्डी, उपखण्ड कांकेर जल नमूना संग्रहकर्ता वीरेंद्र विश्वकर्मा, शत्रुघ्न सिन्हा, देवकरण मंडावी, आईएसए एनजीओ दीप वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन से हेमंत कुलदीप, चमन सिन्हा, जिओ टैगर यशवंत सिन्हा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.