मालवीय रोड पर अतिक्रमण से बढ़ा जाम, व्यापारियों का सब्र टूटा

Updated on 07-10-2025 12:43 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर का सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक बाजार गोलबाजार, जहां शहर और आसपास के इलाकों से रोज़ हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं, अब अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहा है। मालवीय रोड से चिकनी मंदिर चौक तक का इलाका अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है, जिससे न केवल यातायात बाधित है बल्कि गोलबाजार के एक हज़ार से अधिक व्यापारियों के व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है।

अतिक्रमण से जाम, ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल
व्यापारियों का कहना है कि मालवीय रोड पर दो कारें निकल सकें इतनी चौड़ी सड़क पर अब एक दोपहिया वाहन तक निकलना मुश्किल हो गया है। दुकान के सामने ठेले, कब्जे और अव्यवस्थित पार्किंग से ग्राहकों का बाजार तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है।

त्योहारी सीजन, खासकर दीवाली की खरीदी को देखते हुए यह स्थिति व्यापारियों के लिए गंभीर आर्थिक नुकसान का कारण बन रही है।

हर दरवाज़े पर दी अर्जी, नहीं हुई सुनवाई
गोलबाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से जिला प्रशासन और नगर निगम से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं।

सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने सौ से अधिक आवेदन जमा किए थे, लेकिन व्यापारियों का आरोप है कि उन आवेदनों को “डस्टबिन में डाल दिया गया।”

प्रशासन को चेतावनी: अब आंदोलन की राह
लगातार उपेक्षा के बाद अब व्यापारियों ने सत्याग्रह आंदोलन का पहला चरण शुरू कर दिया है। पूरे गोलबाजार क्षेत्र में विधायक, महापौर, कलेक्टर, एसएसपी और पार्षदों के नाम से बैनर-पोस्टर लगाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता तो आंदोलन को विस्तारित रूप दिया जाएगा।

“हमने हर नियम का पालन किया, फिर भी सुनवाई नहीं”
महासंघ के सदस्यों का कहना है कि व्यापारियों ने हमेशा प्रशासन की नीतियों और नियमों का साथ दिया, टैक्स और शुल्क समय पर जमा किए, लेकिन जब उनकी बारी आई तो कोई सुनवाई नहीं हुई।

उनका कहना है कि “हम अपने शहर को व्यवस्थित रखना चाहते हैं, लेकिन अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हमें अपना व्यापार बचाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा।”

ग्राहकों की संख्या घटी, कारोबार आधा रह गया
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि भीड़भाड़ और जाम के कारण ग्राहक अब गोलबाजार की जगह मॉल या अन्य बाजारों का रुख कर रहे हैं।
इससे पारंपरिक दुकानों की बिक्री में 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।



व्यापारी महासंघ ने जिला प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने और सड़क को मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो अगला चरण बाज़ार बंद और सड़कों पर प्रदर्शन के रूप में होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.