बार-बार KYC की टेंशन खत्म, सरकारी डेटाबेस से तुरंत होगा वेरिफिकेशन, जानिए कैसे

Updated on 12-02-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: बैंकिंग और फाइनैंस से जुड़े कामों के लिए अब आपको बार-बार KYC की झंझट नहीं झेलनी होगी। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार फरवरी के आखिर तक सेंट्रल केवाईसी रेकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCRR 2.0) का नया और बेहतर वर्जन लाने जा रही है। इसे डिजिलॉकर से जोड़ा जाएगा, जिससे आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन तुरंत और सीधे सरकारी डेटाबेस से हो सकेगा।
  1. क्या है अहम?
    मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि सबसे बड़ा बदलावडिजिलॉकर(DigiLocker) के साथ इसका पूरी तरह जुड़ना होगा। इससे सरकारी दस्तावेज जारी करने वाली संस्थाओं के जरिए सीधे और तुरंत डॉक्यूमेंट्स की जांच और वेरिफिकेशन हो सकेगा। उम्मीद है कि इससे ग्राहकों के लिए समय-समय पर होने वाले KYC अपडेट की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड और अन्य संस्थानों में बार-बार होने वाले वेरिफिकेशन से छुटकारा मिलेगा।
  2. कैसे होगा वेरिफिकेशन?
    डिजिलॉकर क्लाउड-आधारित एक सुरक्षित प्लैटफॉर्म है, जहां दस्तावेज और सर्टिफिकेट स्टोर और वेरीफाई किए जाते हैं। अधिकारियों ने ET को बताया कि CKYCRR 2.0 के तहत, संस्थानों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच सीधे उन अथॉरिटीज से की जाएगी जिन्होंने वे डॉक्यूमेंट जारी किए हैं। फिलहाल, रिपोर्ट करने वाली संस्थाएं CKYC डेटाबेस में रजिस्टर मोबाइल नंबर के जरिए KYC रेकॉर्ड खोज सकती हैं, जिससे ग्राहकों के रेकॉर्ड तक पहुंचना आसान हो गया है। अपग्रेड होने वाली इस रजिस्ट्री में AI का इस्तेमाल करके फोटो मिलान किया जाएगा ताकि दो रेकॉर्ड न बनें। PAN, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार डेटाबेस के जरिए सीधे एपीआई (API) आधारित वेरिफिकेशन भी हो सकेगा। यह सिस्टम संस्थानों को डुप्लीकेट केवाईसी रेकॉर्ड की रिपोर्ट करने, उन्हें बंद करने या आपस में जोड़ने की सुविधा भी देगा।
  3. प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर
    साल 2025-26 के बजट में सरकार ने KYC नियमों को सरल बनाने और समय-समय पर इसे अपडेट करने के लिए एक आसान तरीका लाने का ऐलान किया था। तब से कुछ कदम उठाए जा चुके हैं। इनमें व्यक्तिगत और कानूनी संस्थाओं के KYC रेकॉर्ड डाउनलोड करने के लिए ऐक्स्ट्रा सिक्योरिटी (ऑथेंटिकेशन) जोड़ना शामिल है।
  4. क्या है तैयारी?
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, CERSAI ने CKYC रजिस्ट्री पर लगभग 8,000 संस्थाओं और 'सिक्योरिटी इंटरेस्ट रजिस्ट्री' पर करीब 6,000 संस्थाओं को जोड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.