एनर्जी, एग्रीकल्चर, इन्वेस्टमेंट... 200 अरब डॉलर का लक्ष्य, भारत और यूएई के बीच क्या हुई ट्रेड डील?

Updated on 20-01-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। दोनों देशों ने मिलकर साल 2032 तक आपसी व्यापार को दोगुना करके 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यह समझौता ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष, खाद्य निर्यात, निवेश और एडवांस्ड कंप्यूटिंग जैसे कई अहम क्षेत्रों में हुआ है।यह समझौते यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत की एक दिन की यात्रा के दौरान हुए। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान के बीच बातचीत के बाद, विदेश सचिव विक्रम मिश्रा ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह व्यापार लक्ष्य भारत और यूएई के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों को दिखाता है। यह संबंध कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) के लागू होने के बाद से तेजी से बढ़ा है। विदेश सचिव ने यह भी बताया कि यूएई अब भारत को लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) सप्लाई करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।

एनर्जी सेक्टर में हुई यह डील

  • एनर्जी के क्षेत्र में एक खास बात यह हुई कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और ADNOC गैस के बीच एक सेल्स एंड परचेज एग्रीमेंट (बिक्री और खरीद समझौता) हुआ।
  • इस समझौते के तहत भारत को 2028 से 10 साल तक LNG की सप्लाई मिलेगी। इससे दुनिया भर में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और एक्सपोर्ट में क्या?

  • ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। निवेश सहयोग समझौतों में खास रहा।
  • गुजरात सरकार और यूएई के बीच ढोलरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (एक बड़ा औद्योगिक और बुनियादी ढांचा केंद्र) के विकास के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए गए।
  • वित्तीय और लॉजिस्टिक्स के सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए, UAE का फर्स्ट अबू धाबी बैंक (FAB) और ग्लोबल पोर्ट ऑपरेटर DP वर्ल्ड गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपने ऑफिस और कामकाज शुरू करेंगे। इससे भारत एक क्षेत्रीय वित्तीय और व्यापार सेवाओं के केंद्र के रूप में और मजबूत होगा।

क्या है ढोलेरे स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन

  • भारत और यूएई के बीच गुजरात के धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन में निवेश पर भी समझौता हुआ है।
  • ढोलेरा को एक प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र बनाने के लिए यहां कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
  • इसमें एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक नया बंदरगाह, एक स्मार्ट शहरी टाउनशिप, रेलवे कनेक्टिविटी, ऊर्जा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और विमानन प्रशिक्षण व विमान रखरखाव की सुविधाएं शामिल हैं।

कृषि निर्यात में क्या हुई बात?

कृषि निर्यात के क्षेत्र में, भारत के एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) और यूएई के मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज एंड एनवायरनमेंट के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन हुए। यह समझौता खाद्य सुरक्षा और तकनीकी आवश्यकताओं पर केंद्रित है। इससे भारतीय कृषि और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के लिए खाड़ी देशों में बाजार पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.