टेकऑफ के दौरान प्लेन का इंजन कवर निकला : अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट की घटना, एविएशन एजेंसी जांच करेगी

Updated on 09-04-2024 02:32 PM

अमेरिका में डेनवर से ह्यूस्टन जा रहे बोइंग 737-800 के इंजन का कवर टेकऑफ के वक्त रनवे पर उखड़ गया। घटना रविवार दोपहर की है। अब अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साउथवेस्ट एयरलाइंस का एयरक्राफ्ट
अमेरिकी मीडिया हाउस CNN की रिपोर्ट के मुताबिक- रविवार दोपहर साउथवेस्ट एयरलाइंस का बोइंग 737-800 डेनवर से ह्यूस्टन के लिए उड़ान भरने वाला था। इसी दौरान एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से पायलट ने कहा- कई पैसेंजर्स और फ्लाइट अटैंडेंट्स ने एयरक्राफ्ट के विंग के पास बहुत तेज आवाज सुनी है। ऐसा लगता है कि विंग से कोई भारी चीज टकराई है।

इसी दौरान किसी पैसेंजर ने विंडो से दाहिने तरफ वाले विंग पोर्शन में मौजूद इंजन का कवर हटते देखा। वास्तव में यह करीब-करीब उखड़ चुका था।

दूसरी फ्लाइट अरेंज की गई

  • साउथवेस्ट एयरलाइंस ने घटना की पुष्टि की। हालांकि, बहुत ज्यादा जानकारी उनकी तरफ से भी नहीं दी गई। एयरलाइंस ने कहा- घटना के करीब तीन घंटे बाद हमने पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट से ह्यूस्टन भेज दिया। पैसेंजर्स को जो तकलीफ हुई, उसके लिए हम माफी चाहते हैं। पैसेंजर्स और स्टाफ की सेफ्टी हमारे लिए सबसे पहले है। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
  • फेडरल एजेंसी और साउथवेस्ट की मेंटेनेंस टीम एयरक्राफ्ट की जांच कर रही है। एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी बोइंग ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.