जयपुर-देहरादून फ्लाइट का 18 हजार फीट ऊंचाई पर इंजन फेल

Updated on 20-11-2024 02:44 PM

जयपुर-देहरादून की इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-7468) का 18 हजार फीट पर एक इंजन फेल हो गया। फ्लाइट में 70 पैसेंजर थे। प्लेन की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खराब इंजन के साथ प्लेन हवा में करीब 30 मिनट रहा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है।

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस के विमान को 19 नवंबर शाम जयपुर एयरपोर्ट से शाम 5:55 पर देहरादून के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से विमान ने तय वक्त से 40 मिनट देरी से 6:35 पर देहरादून के लिए उड़ान भरी। इसके करीब 25 मिनट बाद ही विमान के इंजन में खराबी आ गई।

पायलट ने एयर दिल्ली के ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATC) से संपर्क कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। इसके करीब 30 मिनट बाद ATC दिल्ली ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी।

यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से देहरादून भेजा फ्लाइट रात करीब 8:10 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई। इस दौरान पैसेंजर की सांसें फूली रहीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित एयरपोर्ट टर्मिनल में लाया गया। फिर उन्हें दूसरी फ्लाइट से देहरादून भेजा गया।

दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की जयपुर-देहरादून उड़ान 6E-7468 को उसके ATR टर्बोप्रॉप विमान (VT-IRA) के इंजन में खराबी आने के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया था।

वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि जयपुर से देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6E-7468 को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली डायवर्ट किया गया।

11 अक्टूबर: एअर इंडिया विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हुआ था, त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। 11 अक्टूबर की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 बजे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में 141 पैसेंजर-क्रू मेंबर्स सवार थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.